{"_id":"58dfdb6b4f1c1bb01063fb4f","slug":"minister-talks-about-permanent-campus-of-nit","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी के स्थायी कैंपस को लेकर मंत्री से की वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी के स्थायी कैंपस को लेकर मंत्री से की वार्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस निर्माण के लिए आंदोलनरत प्रगतिशील जनमंच ने सुमाड़ी में क्षेत्रीय विधायक/राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत से वार्ता की। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र स्थायी कैंपस के निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
मंच के अध्यक्ष अनिल स्वामी के नेतृत्व में लोगों ने बताया कि वर्ष 2009 में तत्कालीन भाजपा सरकार ने सुमाड़ी क्षेत्र में एनआईटी खोलने की घोषणा की थी। वर्ष 2013 में लोगों ने संस्थान के लिए 159 हेक्टेअर भूमि दान भी दे दी। 2014 में पेड़ों का छपान भी शुरू हो गया। वहीं 2014 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने सुमाड़ी में संस्थान का शिलान्यास भी कर दिया, लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
कहा कि 7 अप्रैल को मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर से मुलाकात कर इस मामले के समाधान का आश्वासन दिया। वार्ता में कुंवर सिंह चौहान, मुकेश अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, गिन्नी देवी, सुधाकर भट्ट, हरिप्रसाद उप्रेती, शांति काला, शकुंतला, सुरजीत बिष्ट व मानवेंद्र आदि शामिल थे।
विज्ञापन