फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mining lease canceled as soon as orders were received.

आदेश मिलते ही खनन पट्टे निरस्त

Wed, 29 Mar 2017 10:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 29 Mar 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन

राज्य में खनन पूरी तरह बंद किए जाने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश मिलते ही तहसील प्रशासन ने सभी खनन पट्टे निरस्त कर दिए। साथ ही बिना रवन्ने के खनन सामग्री ले जा रहे चार वाहनों को भी सीज किया गया।

विज्ञापन


श्रीनगर व कीर्तिनगर क्षेत्र में श्रीकोट से लेकर बागवान तक करीब 16 किमी के दायरे में आधा दर्जन खनन पट्टे नदी की धारा मोड़ने के नाम पर स्वीकृत थे। हाई कोर्ट के आदेश जारी होने के बावजूद बुधवार को क्षेत्र में अलकनंदा किनारे खनन जारी था। प्रशासन का कहना था कि उनके पास इस संबंध में कोई आदेश नहीं आया है।
विज्ञापन


अपराह्न करीब तीन बजे जैसे ही तहसील प्रशासन को इस संबंध में आदेश प्राप्त हुआ। एसडीएम कीर्तिनगर नूपुर वर्मा ने कार्यवाई करते हुए टिहरी जनपद की सीमा में संचालित हो रहे खनन पट्टों को सीज कर दिया। साथ ही बिना रवन्ने के खनन सामग्री ले जा रहे चार वाहनों को भी सीज कर दिया गया। एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि उन्हें खनन बंद किए जाने संबंधी आदेश प्राप्त हो गया है। किसी भी हालत में खनन नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed