फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Minimum temperatures increased in most places in Kashmir.

कश्मीर में 'चिल्लई कलां' से पहले बढ़ी ठंड: अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, बर्फबारी की संभावना

Mon, 08 Dec 2025 01:34 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Mon, 08 Dec 2025 01:34 PM IST
सार

कश्मीर में अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि श्रीनगर में तापमान में हल्की गिरावट आई। घाटी में लोग 21 दिसंबर से शुरू होने वाले 40 दिन के कठोर शीतकालीन मौसम ‘चिल्लई कलां’ की तैयारी में जुटे हैं।

विज्ञापन
Minimum temperatures increased in most places in Kashmir.
श्रीनगर में ठंड इस कदर है कि घर से निकलना मुश्किल है। डल झील पर नाव में कांगड़ी के साथ सफर करते लोग - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर में 'चिल्लई कलां' की शुरुआत से पहले अधिकांश जगहों पर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, श्रीनगर शहर में तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रविवार रात श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो पिछले दिन की तुलना में 1.5 डिग्री कम है।
विज्ञापन


वहीं घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री, उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में माइनस 1.2 डिग्री, और दक्षिण कश्मीर के कोकर्नाग में 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर का लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम जो अमरनाथ यात्रा का बेस कैंप भी है जहां रात के सबसे ठंडे स्थानों में से एक रहा। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गुलमर्ग में तापमान माइनस 2.5 डिग्री, जबकि पुलवामा में माइनस 3.1 डिग्री सेल्सियस रहा।


मौसम विभाग ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है।

कश्मीर के निवासी 21 दिसंबर से शुरू होने वाले चिल्लई कलां 40 दिन के कठोर शीतकालीन मौसम की तैयारी कर रहे हैं, जिसके दौरान हिमपात की संभावना सबसे अधिक रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed