फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   militant attack on police station in shopia of south kashmir

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला, 1 पुलिसकर्मी शहीद

Sat, 08 Oct 2016 04:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 08 Oct 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
militant attack on police station in shopia of south kashmir
मोर्चा संभाले सेना के जवान - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है । इस बार दक्षिण कश्मीर में आतंकियों ने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए बनाई गई पिकेट को निशाना बनाया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये हमला दक्षिण कश्मीर के शोपियां में हुआ है । जानकारी के मुताबिक शोपियां के जामनानगरी इलाके में आतंकियों ने एक पुलिस पिकेट पर हमला किया है । 
विज्ञापन

 

अब तक मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने सुरक्षा के लिए बनाई गई पिकेट पर फायरिंग की है जिसमें एक पुलिसकर्मी के शहीद होने की सूचना मिल रही है । आतंकियों की फायरिंग में एक पुलिस कर्मी और एक कश्मीरी पंडित नागरिक घायल हुआ है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने पुलिस पिकेट पर हथियारों की लूट के इरादे से हमला किया था । इस हमले में घायल हुए सिपाही और नागरिक का अस्पताल ले जाकर इलाज किया जा रहा है । हमले के बाद से पूरे इलाके में सर्च आपरेशन जारी है । 
 

लगातार आतंकियों के निशाने पर हैं सुरक्षाकर्मी

militant attack on police station in shopia of south kashmir
उड़ी हमला - फोटो : Getty Images
जम्मू-कश्मीर में आतंकी लगातार सुरक्षाकर्मियों को निशाना बना रहे हैं । शोपियां में हुए हमले के पहले भी आतंकियों ने हाल के दिनों में सेना के कैंपों और सीमांत पोस्टों को निशाना बनाया था । वीरवार को लंगेट में 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर हमले के बाद आतंकियों की साजिश को नाकाम करते हुए सेना के जवानों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था । 

इस हमले के दूसरे ही दिन शुक्रवार को शोपियां में पुलिस की पिकेट पर हमला हुआ है । घाटी में सुरक्षाबलों पर लगातार हमले हो रहे हैं । बीते दिनों बारामुला और हंदवाड़ा में हुए हमलों को सेना नाकाम करने में सफल रही है । बारामुला में आतंकियों के हमले में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था । 

इसके पहले भी उड़ी सेक्टर में आर्मी के ब्रिगेड मुख्यालय पर आतंकियों ने सेना के जवानों को निशाना बनाकर हमला किया था जिसमें 19 जवान शहीद हुए थे । इस हमले के बाद भारतीय सेना ने सीमा पार पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक करके 38 आतंकियों को मार गिराया था ।  

हंदवाड़ा के हमले में पाकिस्तानी हथियार हुए बरामद

militant attack on police station in shopia of south kashmir
HANDWARA - फोटो : ANI
हंदवाड़ा के लंगेट में सुबह 5 बजे 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था । इस आतंकी हमले में आए आतंकियों ने सेना की वर्दी में भारी असलहों के साथ हमला किया था । इस हमले में सेना की जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकियों को मार गिराया गया था ।

मारे गए आतंकियों से 2 मोबाइल फोन, 4 रेडियो सेट्स, 3 जीपीएस, 9 ग्रेनेड लांचर, मैट्रिक शीट्स भी मिले हैं । इन सामानों के साथ पाकिस्तान में बनी दवाएं,ड्राइफ्रूट और खाने का सामान मिला था । इन सभी सामानों पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई थी  । हमले के बाद एनआईए की टीम ने केस दर्ज करते हुए इन सभी सबूतों की जांच शुरू कर दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed