फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba Muft daughter Iltija gets regular passport with 10 years validity

जम्मू कश्मीर: महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को 10 साल की वैधता के साथ मिला नियमित पासपोर्ट

Sat, 26 Aug 2023 04:57 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 26 Aug 2023 04:57 PM IST
सार

इल्तिजा को नियमित पासपोर्ट जारी करने के एक महीने से अधिक समय बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर की, जिसमें किसी भी देश की यात्रा पर कोई रोक नहीं होने के साथ-साथ उनके पासपोर्ट की अवधि बढ़ाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Mehbooba Muft daughter Iltija gets regular passport with 10 years validity
iltija mufti (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती को 10 साल की वैधता वाला नियमित पासपोर्ट दिया गया। इल्तिजा को नियमित पासपोर्ट जारी करने के एक महीने से अधिक समय बाद उन्होंने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय में एक नई याचिका दायर की, जिसमें किसी भी देश की यात्रा पर कोई रोक नहीं होने के साथ-साथ उनके पासपोर्ट की अवधि बढ़ाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की गई थी।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने कहा, क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ने इल्तिजा को अपने कार्यालय में बुलाया और उन्हें 10 साल की वैधता वाला नियमित पासपोर्ट सौंप दिया। इस बीच इल्तिजा मुफ्ती ने कहा, 18 महीने तक चली लंबी लड़ाई के बाद आखिरकार पासपोर्ट मिल गया। यह बड़ी राहत है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उच्च अध्ययन करने की इच्छा रखने वाली 35 वर्षीय इल्तिजा को पहले 5 अप्रैल 2023 से 4 अप्रैल 2025 तक वैध देश-विशिष्ट पासपोर्ट जारी किया गया था। यात्रा दस्तावेज के लिए उनके आवेदन को शुरुआत में मंजूरी नहीं मिलने के बाद इल्तिजा ने पासपोर्ट जारी करने के लिए फरवरी में उच्च न्यायालय का रुख किया था। उसका पासपोर्ट 2 जनवरी को समाप्त हो गया था और उसने पिछले साल 8 जून को नए पासपोर्ट के लिए अग्रिम आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed