Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Mehbooba accuses Yogi: 'UP CM is spoiling the atmosphere, creating a rift between Hindus and Muslims will be d

महबूबा ने योगी पर लगाया आरोप: 'माहौल खराब कर रहे यूपी के सीएम, हिंदू-मुसलमानों के बीच दरार डालना होगा खतरनाक'

Fri, 14 Mar 2025 09:47 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 14 Mar 2025 09:47 AM IST
सार

महबूबा मुफ्ती ने योगी आदित्यनाथ पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह धार्मिक तनाव बढ़ाकर हिंदू-मुसलमानों के बीच दरार डालने की कोशिश कर रहे हैं, जो देश के लिए खतरनाक होगा।

विज्ञापन
Mehbooba accuses Yogi: 'UP CM is spoiling the atmosphere, creating a rift between Hindus and Muslims will be d
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में माहौल खराब किया है। देशभर में माहौल खराब किया जा रहा है। मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करना देश के लिए खतरनाक होगा।

विज्ञापन


दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पत्रकारों से रूबरू महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को होली समारोह और रमजान के दौरान शुक्रवार की नमाज को लेकर उठे विवादों पर यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, जैसे ईद मनाते हैं, वैसे पहले हिंदू और मुसलमान मिलकर होली मनाते थे। मुसलमानों के प्रति जो रवैया अपनाया जा रहा है, वह गलत है।
विज्ञापन


देश में एक गंगा-जमुनी तहजीब थी। हिंदू और मुसलमान खुशी से रहते थे, लेकिन ये लोग जहर फैला रहे हैं।उन्होंने कहा, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जिया उल हक ने अपने देश में ऐसा ही मजहबी माहौल बनाया था। अभी भी वहां के लोग उससे उबर नहीं पा रहे हैं। मुफ्ती ने कहा, यहां भी ऐसा जहर घोला जा रहा, जिसके परिणाम आने वाले समय में देश के लिए खतरनाक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्ती ने उम्मीद जताई कि लोगों में सद्बुद्धि आएगी। उन्होंने कहा, मैं अल्लाह से प्रार्थना करती हूं कि सद्बुद्धि आए और वे हिंदू और मुसलमानों को एक-दूसरे के खिलाफ न खड़ा करें। होली एक अच्छा त्योहार है और हर कोई इसका आनंद लेता है। हिंदुओं को होली खेलने दें और मुसलमानों को शुक्रवार को नमाज अदा करनी चाहिए।

Trending Videos

योगी यूपी के लोगों को कुछ दे नहीं सकते...इसलिए इस तरह हिंदुओं को खुश करना चाहते हैं
मुफ्ती ने भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे चाहते हैं कि आग सुलगती रहे, आपस में हिंदू-मुसलमान लड़ते रहें, क्योंकि वे यूपी के लोगों को कुछ नहीं दे सकते। उन्होंने कहा, वे मुस्लिम समुदाय पर अत्याचार करके उन्हें खुश करना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed