फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Many patients are not getting vaccinated, doctor-ulama said, definitely get it

वैक्सीन नहीं लगवा रहे कई रोजेदार, डॉक्टर-उलेमा बोले, जरूर लगवाएं

विज्ञापन
Many patients are not getting vaccinated, doctor-ulama said, definitely get it
श्रीनगर। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कश्मीर घाटी में वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में अप्रत्याशित कमी आ गई है। पवित्र रमजान माह के शुरू होते ही कई रोजेदार वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। उनमें भ्रम है कि वैक्सीन लगवाने से रोजा टूट सकता है, लेकिन प्रदेश के ग्रैंड मुफ्ती और अन्य धार्मिक गुरुओं ने साफ किया है कि शरिया में ऐसा कुछ नहीं है। लिहाजा वैक्सीन बढ़ चढ़कर लगवानी चाहिए। उधर डॉक्टराें का कहना है कि वैक्सीन में पौष्टिक तत्व नहीं होते। वैक्सीन की डोज लेने से परहेज नहीं किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

श्रीनगर के श्री महाराजा हरि सिंह अस्पताल में शनिवार को कोविड वैक्सीन वार्ड में सन्नाटा छाया रहा। अस्पताल के कोविड नोडल अफसर डॉ. मोहम्मद इकबाल ने कहा कि रमजान शुरू होते ही वैक्सीनेशन लगवाने वालों में भारी कमी आई है। लोग वैक्सीन को रोजे से जोड़कर देख रहे हैं। वैक्सीन में चूंकि कोई पौष्टिक तत्व नहीं है, लिहाजा इसे रोजा तोड़ने से नहीं जोड़ा जा सकता। मौजूदा हालात में वैक्सीन बेहद जरूरी है। डॉ. इकबाल ने बताया क् िसेंटर में औसतन 250 के करीब लोग आ रहे थे। रमजान शुरू होने के बाद से यह आंकड़ा 60 से 70 के बीच चल रहा है। इनमें भी ज्यादातर हेल्थ् वर्कर हैं। वैक्सीन से जुड़े आंकड़ों पर प्रदेश स्तर का असर पड़ा है। रमजान से पहले प्रतिदिन 45 हजार के आसपास लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही थी। 14 अप्रैल को रमजान के पहले ही दिन यह आंकड़ा 31 हजार तक लुढ़क गया। अब इसमें लगातार कमी आ रही है। श्रीनगर जिले में 13 अप्रैल को 1481 लोगों को वैक्सीन लगाई गई, लेकिन 14 अप्रैल को 621 लोगों ने ही वैक्सीन की डोज ली।
विज्ञापन

---
कश्मीर के सबसे बड़े धार्मिक कानून जानने वाले मुफ्ती आजम मुफ्ती नसीर-उल-इस्लाम इस पर फतवा जारी कर चुके हैं। उनके अनुसार वैक्सीन लगाने से रोजे पर कोई असर नहीं पड़ता। महामारी से बचने के लिए वैक्सीन जरूरी है। यह शरिया की नजर से भी यह जायज है। मीरवाइज मौलवी उमर फारूक की अध्यक्षता वाले कश्मीर घाटी के धर्म गुरुओं के एक संगठन मुताहिदा मजलिस-ए-उलेमा जम्मू-कश्मीर ने भी कोरोना की दूसरी लहर को गंभीरता से लेने को कहा है। लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed