फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Lt Gen upendra Dwivedi reviews security situation along LOC hoists 72 feet high tricolor in Kiren

Kashmir: लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने LOC पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की, केरन में 72 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

Sat, 13 Aug 2022 06:15 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 06:15 PM IST
सार

केरन में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी और लेफ्टिनेंट जनरल औजला ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 72 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Lt Gen upendra Dwivedi reviews security situation along LOC hoists 72 feet high tricolor in Kiren
केरन में फहराया गया तिरंगा - फोटो : सेना

विस्तार

उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी शनिवार को श्रीनगर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने घाटी में समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करने के लिए नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एडीएस औजला भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को सेना द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन


आजादी का अमृत महोत्सव के तहत नियंत्रण रेखा के साथ लगते गांव केरन में लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी और लेफ्टिनेंट जनरल औजला ने ग्रामीणों के साथ मिलकर 72 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। सेना कमांडर ने राष्ट्रीय ध्वज की स्थापना में शामिल सभी के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना कमांडर ने मुख्यालय 15 कोर में विभिन्न प्रयासों से शांति और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में वाले नागरिकों से बातचीत की और उनका अभिनंदन किया। सेना कमांडर ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कश्मीर की स्थायी शांति और विकास के लिए सभी एजेंसियों द्वारा उठाए जा रहे त्वरित कदमों की सराहना की। उन्होंने सुरक्षा बलों और प्रशासनिक कर्मचारियों के बीच तालमेल की सराहना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed