फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   LG Saxena meets PM, discusses Ladakh issues

सोनम वांगचुक रिहाई के बाद हलचल तेज: पीएम मोदी से मिले एलजी सक्सेना, लद्दाख के हालात और विकास पर हुई अहम चर्चा

Sat, 21 Mar 2026 11:33 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 21 Mar 2026 11:33 AM IST
सार

लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर प्रदेश के विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने पर चर्चा की।

विज्ञापन
LG Saxena meets PM, discusses Ladakh issues
नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ एलजी वीके सक्सेना। - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

सोनम वांगचुक की रिहाई व लेह एपेक्स बॉडी के 22 मार्च को उनके स्वागत के एलान के बीच लद्दाख के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात को हालांकि शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है लेकिन माना जा रहा है कि लद्दाख में बदली परिस्थितियों को लेकर उन्होंने पीएम का मार्गदर्शन प्राप्त किया।

विज्ञापन


एलजी कार्यालय के अनुसार उपराज्यपाल ने केंद्र शासित प्रदेश के विकास व इसे विश्व पर्यटन मानचित्र पर अग्रणी गंतव्य के रूप में स्थापित करने पर प्रधानमंत्री मोदी से बात की। एलजी ने कहा कि लद्दाख देशभक्ति, राष्ट्रवाद व शांतिप्रिय स्वभाव के लिए जाना जाता रहा है।
विज्ञापन


एलजी ने कहा कि सभी चिंताओं और मुद्दों को संवाद व आपसी समझ के माध्यम से सौहार्दपूर्ण ढंग से हल किया जा सकता है। उन्होंने रेखांकित किया कि लद्दाख में आंदोलन, बंद या हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। ऐसे कार्यों से सार्थक प्रगति नहीं होती है। स्थायी समाधान के लिए सहयोग व शांतिपूर्ण बातचीत का मार्ग अपनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 14 मार्च को एलजी ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की हिरासत रद्द करने के केंद्रीय गृह मंत्रालय के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने कहा था कि यह केंद्र शासित प्रदेश में शांति, सद्भाव, स्थिरता और आपसी विश्वास का माहौल बनाने की दिशा में केंद्र सरकार का एक सकारात्मक कदम है।


राजनाथ से भी मिले सक्सेना :
एलजी सक्सेना ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। उन्होंने रक्षा मंत्री के साथ केंद्र शासित प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बुनियादी ढांचे, संपर्क सुविधा व अन्य प्रमुख क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस मुलाकात को प्रदेश प्रशासन और केंद्रीय नेतृत्व के बीच विकास प्राथमिकताओं पर जारी उच्चस्तरीय संवाद का हिस्सा माना जा रहा है जिससे क्षेत्र में सतत प्रगति सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed