{"_id":"62efc75bda65cb04c907fdc4","slug":"lg-manoj-sinha-on-jammu-kashmir-full-statehood-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Statehood: जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, LG मनोज सिन्हा ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Statehood: जम्मू-कश्मीर को कब मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, LG मनोज सिन्हा ने दिया जवाब
Sun, 07 Aug 2022 07:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 07 Aug 2022 07:38 PM IST
सार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को सही समय आने पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में कहा कि जम्मू-कश्मीर को सही समय आने पर पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कई बार सदन में यह स्पष्ट कर चुके हैं। इसके लिए केंद्र सरकार सक्षम है। जम्मू-कश्मीर की सरकार और प्रशासन से राय लेकर यह फैसला किया जाएगा। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में कहा था कि सही समय आने पर पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा।
विज्ञापन
मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद का सफाया किया जा रहा है। वह लगातार सेना के कमांडरों के साथ संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि केवल आतंकवादी को मार कर ही आतंकवाद का सफाया नहीं हो सकता, इसके लिए माता-पिता को भी अपने बच्चों को इस राह पर चलने से रोकना होगा। बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अच्छी गतिविधियों से जोड़ना होगा।
विज्ञापन