फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   lg manoj sinha felicitates winners of Cycle Race 2023 Pedal for Peace Award Ceremony at Srinagar

Pedal for Peace: पड़ोसी देश की नापाक कोशिशों को नाकाम करना और नशा मुक्त जम्मू कश्मीर बनाना जरूरी- उपराज्यपाल

Sun, 25 Jun 2023 03:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sun, 25 Jun 2023 03:58 PM IST
सार

एलजी ने कहा कि पूरे देश को युवाओं द्वारा जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश को उद्यम, नवाचार और आविष्कार की भूमि में बदलने पर गर्व है।  आज हमारे युवा, विशेषकर हमारी बेटियां, हर क्षेत्र में नया इतिहास लिख रही हैं।

विज्ञापन
lg manoj sinha felicitates winners of Cycle Race 2023 Pedal for Peace Award Ceremony at Srinagar
LG Manoj Sinha - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि पड़ोसी देश की नापाक कोशिशों को नाकाम करना और नशा मुक्त जम्मू कश्मीर बनाना जरूरी है। प्रदेश के युवाओं में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की आकांक्षा बढ़ रही है। एक लक्ष्य और एक संकल्प के साथ आगे बढ़ने के लिए युवा पीढ़ी का उत्साह और प्रतिबद्धता जम्मू-कश्मीर प्रशासन की सबसे बड़ी संपत्ति है। ये बातें उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर पुलिस द्वारा आयोजित 'पैडल फॉर पीस' साइकिल रेस -2023 के पुरस्कार समारोह में कहीं।

विज्ञापन


इस वर्ष आठ श्रेणियों में 2557 साइकिल चालकों ने 'पैडल फॉर पीस' में भाग लिया। उपराज्यपाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पेडल फॉर पीस शांति, प्रगति और समृद्धि का प्रतीक है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं कि हमारे युवा अपनी खेल प्रतिभाओं को निखार सकें। सिविक एक्शन कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को अपनी आकांक्षाओं को साकार करने का अवसर प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस की सराहना की।
विज्ञापन


आगे एलजी ने कहा कि पूरे देश को युवाओं द्वारा जम्मू-कश्मीर केंद्रशासित प्रदेश को उद्यम, नवाचार और आविष्कार की भूमि में बदलने पर गर्व है।  आज हमारे युवा, विशेषकर हमारी बेटियां, हर क्षेत्र में नया इतिहास लिख रही हैं। उपराज्यपाल ने कहा, उनका दृढ़ संकल्प, समर्पण और कड़ी मेहनत जम्मू कश्मीर का समावेशी विकास सुनिश्चित कर रहा है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में उपराज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर, गृह विभाग के एसीएस आर के गोयल, जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह, एडीजीपी जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस एसजेएम गिलानी,  पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी सहित सम्मान समारोह में जेएंडके साइक्लिंग एसोसिएशन के सदस्यों, प्रमुख खेल हस्तियों ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed