फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Sanku, Kamar Ali, Janaza, Leaders Reached

Srinagar News: संकू में कमर अली अखून सुपुर्द-ए-खाक, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई

विज्ञापन
Leh, Sanku, Kamar Ali, Janaza, Leaders Reached
संकू में क़मर अली अखून को सुपुर्द-ए-खाक, हजारों लोगों ने दी अंतिम विदाई, स्रोत – सोशल मीडिया
- पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल। नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री कमर अली अखून को शनिवार को कारगिल के संकू में सुपुर्द-ए-खाक। भारी जनसैलाब और भावुक माहौल के बीच हजारों लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। दिवंगत नेता के सम्मान में लद्दाख पुलिस ने औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी पेश किया।

संकू में आगा सैयद हैदर की कब्र के पास उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जिला पुलिस कारगिल ने दिवंगत नेता के सम्मान में गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा भी पहुंचे हुए थे। मुख्य सचिव ने दिवंगत नेता के भाई, एलएएचडीसी कारगिल के चेयरमैन डॉ. मोहम्मद जाफर अखून तथा अन्य परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर डीजीपी लद्दाख, उपायुक्त कारगिल, एसएसपी कारगिल, अतिरिक्त उपायुक्त कारगिल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा लद्दाख के सांसद मोहम्मद हनीफा जान, हज कमेटी लद्दाख के चेयरमैन मोहम्मद अली मजाज, हाजी असगर अली करबलई, नासिर असलम वानी और पुंचोक ताशी ने भी अपने-अपने संगठनों की ओर से संवेदनाएं व्यक्त कीं। विभिन्न राजनीतिक दलों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संगठनों और गांवों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने संकू पहुंने हर व्यक्ति का आभार व्यक्त किया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed