{"_id":"697e5bd087843473d102cc23","slug":"leh-royal-enfield-ice-hockey-tournament-stanjin-funtsog-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109379-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: स्टैंजिन फुंतसोग ने सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: स्टैंजिन फुंतसोग ने सबसे तेज गोल का रिकॉर्ड बनाया
विज्ञापन
चांगथांग शान्स बनाम हुमस वॉरियर्स, रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग, एनडीएस स्टेडियम, लेह — स्रोत - सो
रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 के तीसरे दिन रचा इतिहास
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। रॉयल इनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 के तीसरे दिन इतिहास बना जब कांग्स सिंग के फॉरवर्ड खिलाड़ी स्टैंजिन फुंतसोग ने लीग का अब तक का सबसे तेज गोल दागकर नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने सीजन-2 में बने 15 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
फुंतसोग ने बाद में हैट्रिक भी पूरी की और कांग्स सिंग को मरयुल स्पावो पर 6-0 की जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ टीम ने हुमस वॉरियर्स के साथ अपनी जीत की लय भी जारी रखी। डेब्यू टीम खरु फाल्कन्स ने चांगला ब्लास्टर्स को 7-1 से हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की। जिगमेत स्टैंजिन ने हैट्रिक लगाई, जबकि जिगमेत लापेल, जिगमेत चोस्तर (दो गोल) और कर्मा त्सेवांग ने भी गोल किए। चांगला का एकमात्र गोल कोंचोक नामडोल ने किया।
खरु ईगल्स ने भी करीबी मुकाबले में हुमस क्वींस को 3-2 से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की। कप्तान यागचेन पाल्मो ने दो गोल किए जबकि कुन्जेस आंगमो ने अंतिम मिनट में निर्णायक गोल दागा।
विज्ञापन
हुमस वॉरियर्स ने चांगथांग शान्स को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराया। अधिकांश समय पिछड़ने के बाद टीम ने तीसरे पीरियड में मोहम्मद ईसा के गोल से बराबरी की, इसके एक मिनट बाद वसीम बिलाल ने विजयी गोल कर मैच पलट दिया।
दिन के अंतिम मुकाबले में कांग्स सिंग ने मरयुल स्पावो को 6-0 से हराया। फुंतसोग की हैट्रिक में रिकॉर्ड तोड़ सबसे तेज गोल भी शामिल रहा, जबकि त्सेवांग नोरबू ने दो और ग्यालेक वांगचेन ने एक गोल किया। रिंक पर दर्शकों की भीड़ हर दिन बढ़ रही है और यह लीग लेह में सर्दियों का बड़ा आकर्षण बनती जा रही है।