फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Royal Enfield Ice Hockey, Matches

Srinagar News: दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले

विज्ञापन
Leh, Royal Enfield Ice Hockey, Matches
लेह में रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीज़न 3 के दूसरे दिन बड़े जीत और रिकॉर्ड पल दर्ज, स्रोत – सोश
लेह में रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3, डिफेंडिंग चैंपियन कांग्स सिंग ने 12-5 से शाकर चिक्तन रॉयल्स को हराया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन-3 के दूसरे दिन एनडीएस स्टेडियम में दमदार प्रदर्शन, रिकॉर्ड गति और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। डिफेंडिंग चैंपियन कांग्स सिंग ने अपनी जीत की लय बरकरार रखते हुए शाकर चिक्तन रॉयल्स को 12-5 से हराया।
कप्तान कर्मा रिग्याल स्टीन और फॉरवर्ड स्टानजिन फुंतसोग ने 4-4 गोल कर टीम की आक्रामक बढ़त को मजबूत आधार दिया। रॉयल्स ने संघर्षपूर्ण खेल दिखाया, लेकिन वे चैंपियंस की गहरी और तेज आक्रमण पंक्ति को रोक नहीं सके।
विज्ञापन


मरयुल स्पावो ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनाइटेड नुब्रा को 5-1 से हराया। स्पावो ने शुरुआत से ही मैच की गति पर नियंत्रण रखा और पूरे खेल के दौरान दबाव बनाए रखा जबकि नुब्रा को केवल एक गोल का मौका मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला वर्ग में शाम ईगल्स ने सीज़न की अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए शकर चिक्तन क्वींस को 4-0 से पराजित किया। दिन का सबसे खास पल चांगथांग शान्स और पुरिग वॉरियर्स के मुकाबले में देखने को मिला, जब पुरिग के सुजात अली ने मैच शुरू होने के मात्र 15 सेकंड के भीतर गोल कर सीजन का सबसे तेज गोल दर्ज किया। पुरिग वॉरियर्स ने 6-4 से जीत हासिल की।

दिन का अंतिम मैच हुमास वॉरियर्स और शाम वोल्व्स के बीच खेला गया। इसमें हुमास ने कड़े मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed