फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Nayna Shril Won Second Gold Medal, Khelo India Winter Games

Srinagar News: नयना श्री ने जीता दूसरा स्वर्ण, तेलंगाना का दबदबा कायम

विज्ञापन
Leh, Nayna Shril Won Second Gold Medal, Khelo India Winter Games
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026:
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे दिन रविवार को तेलंगाना की नयना श्री तल्लूरी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए लगातार दूसरा स्वर्ण पदक जीता। एनडीएस स्टेडियम में आयोजित महिला वर्ग की 1000 मीटर शॉर्ट ट्रैक स्पर्धा में नयना ने 1:43.32 मिनट के साथ जीत दर्ज की। उनकी प्रमुख प्रतिद्वंद्वी, लद्दाख की स्टार स्केटर स्कारमा त्सुल्तिम, गति बढ़ाने के प्रयास में गिर गईं और प्रतियोगिता से बाहर हो गईं।

इस कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र की अन्वयी देशपांडे (1:43.43) ने रजत और शलीन फर्नांडिस ने कांस्य पदक हासिल किया। लद्दाख की पसंदीदा खिलाड़ी स्कारमा त्सुल्तिम रेस के दौरान गिरकर बाहर हो गईं। इस जीत के साथ नयना इस संस्करण में दो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली तीसरी स्केटर बन गई हैं।
विज्ञापन

इस जीत के साथ नयना श्री तल्लूरी खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में दो व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली तीसरी आइस स्केटर बन गईं जिससे प्रतियोगिता में उनका दबदबा और मजबूत हुआ। अब जबकि सोमवार को खेलों का केवल एक दिन शेष है, हरियाणा के सचिन सिंह और लद्दाख की स्कारमा त्सुल्तिम भी व्यक्तिगत और रिले स्पर्धाओं में दो-दो स्वर्ण पदकों के साथ आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के ईशान को मिला स्वर्ण
महाराष्ट्र के लिए ईशान दरवेकर ने एनडीएस स्टेडियम में पुरुष वर्ग की 1000 मीटर शॉर्ट ट्रैक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1:35.57 समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह ईशान का इस संस्करण में दूसरा पदक रहा। इससे पहले वे 500 मीटर शॉर्ट ट्रैक में रजत पदक जीत चुके थे। इस स्पर्धा में तेलंगाना के मुथकानी विष्णु वर्धन ने 1:40.72 समय के साथ रजत और डी शिवा मणिकन प्रभा ने 1:44.19 समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस प्रकार तेलंगाना ने इस स्पर्धा में रजत और कांस्य दोनों पदक जीते।

लॉन्ग ट्रैक आइस स्केटिंग स्पर्धा में कर्नाटक का सोना

दोपहर बाद पुरुष वर्ग की 1000 मीटर लॉन्ग ट्रैक आइस स्केटिंग स्पर्धा में कर्नाटक के 18 वर्षीय श्रीवत्स एस राव ने 1:36.64 समय के साथ स्वर्ण पदक जीता। ये कर्नाटक का पहला स्वर्ण पदक रहा। तमिलनाडु के अविक्षित विजय विश्वनाथ ने 1:37.73 समय के साथ रजत और सेल्वा कुमार एम ने 1:39.41 समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed