फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, LG VK Sexsena, Project Him Sarovar, Inaguration

Srinagar News: उपराज्यपाल ने स्टोक में प्रोजेक्ट हिम सरोवर के पहले जलाशय का उद्घाटन किया

विज्ञापन
Leh, LG VK Sexsena, Project Him Sarovar, Inaguration
लेह। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने स्टोक में प्रोजेक्ट हिम सरोवर के तहत तैयार पहले जलाशय का उद्घाटन किया और उसमें ग्लेशियर का पिघला हुआ पानी छोड़ा।
विज्ञापन


10 अप्रैल को शुरू किए गए प्रोजेक्ट हिम सरोवर का उद्देश्य लद्दाख भर में छोटे जलाशयों का निर्माण कर हिमपात के पानी का संरक्षण करना और दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करना है। फिकर, स्टोक में पुनर्स्थापित इस जलाशय में लगभग 35 लाख लीटर पानी संग्रहित किया जा सकेगा जिससे करीब 150 हेक्टेयर भूमि को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


दौरे के दौरान उपराज्यपाल ने स्टोक गांव को आत्मनिर्भरता, स्थिरता और सांस्कृतिक संरक्षण पर आधारित मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की। उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रथम चरण में 50 जलाशय बनाए जाएंगे, जिनमें 30 लेह और 20 कारगिल में होंगे ताकि जल संकट और जलवायु चुनौतियों का समाधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपराज्यपाल ने सड़क ब्लॉक-पेविंग कार्यों की शुरुआत भी की तथा स्टोक में पर्यटन, जैविक खेती और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed