{"_id":"69b5cb23c8359e6aeb027d3d","slug":"leh-lg-vinay-kumar-sexsena-held-meeting-with-chief-secretary-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110006-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एलजी सक्सेना ने लद्दाख में 50 जल निकाय बनाने की योजना तैयार करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एलजी सक्सेना ने लद्दाख में 50 जल निकाय बनाने की योजना तैयार करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
एलजी सक्सेना ने लद्दाख में 50 जल निकाय बनाने की योजना तैयार करने के दिए निर्देश, स्रोत — सूचना
- फोटो : Samvad
लेह। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लद्दाख में जल संकट से निपटने और कृषि गतिविधियों को समर्थन देने के उद्देश्य से कम से कम 50 छोटे जल निकायों के निर्माण के लिए व्यापक योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए सक्सेना ने अधिकारियों से उपयुक्त स्थानों की पहचान कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित जल निकाय किसानों को सिंचाई के लिए भरोसेमंद जल स्रोत उपलब्ध कराने, वर्षा जल और पिघलती बर्फ के संरक्षण तथा सड़क किनारे वृक्षारोपण पहलों को समर्थन देने में सहायक होंगे।
उपराज्यपाल ने यह भी कहा कि सर्दियों में जमने पर इन जल निकायों का उपयोग शीतकालीन खेलों के लिए किया जा सकता है और इनके आसपास मनोरंजन संबंधी सुविधाएं विकसित करने के निर्देश भी दिए। जलवायु परिवर्तन के प्रति लद्दाख की संवेदनशीलता पर जोर देते हुए उन्होंने दीर्घकालिक जल सुरक्षा और स्थानीय समुदायों की आजीविका को मजबूत करने के लिए टिकाऊ जल प्रबंधन अपनाने की आवश्यकता बताई।