{"_id":"6a3edfbe7bacdae372011eda","slug":"leh-kargil-parliamentary-committee-meet-srinagar-news-c-264-1-sr11004-112801-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: संसदीय समिति के अध्यक्ष के समक्ष उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: संसदीय समिति के अध्यक्ष के समक्ष उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कारगिल। कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) के सह-अध्यक्ष सज्जाद कारगिली ने सांसद मोहम्मद हनीफा जान और असगर अली करबलाई के साथ संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष डॉ. शशि थरूर से मुलाकात की।
बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने लद्दाख से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए जिनमें पूर्ण राज्य का दर्जा देने तथा केंद्र शासित प्रदेश को संविधान की छठी अनुसूची के दायरे में शामिल करने की मांग प्रमुख रही। नेताओं ने ऐतिहासिक कारगिल-स्कर्दू मार्ग को शीघ्र पुनः खोलने, लद्दाख के लिए क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय तथा कारगिल में पूर्ण विकसित पासपोर्ट कार्यालय स्थापित करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने ईरान में फंसे कारगिल के छात्रों की स्थिति पर भी चिंता व्यक्त की।
प्रतिनिधिमंडल ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर हुंदरमन में एक मिलन स्थल स्थापित करने की मानवीय आवश्यकता पर भी जोर दिया ताकि दशकों से बिछड़े लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान के परिवारों को आपस में मिलने का अवसर मिल सके।