फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Kamar Ali Akhun Died, Senior Leader, NC, LG Kavinder Gupta Mourn

Srinagar News: पूर्व मंत्री कमर अली अखून का निधन, एलजी ने जताया शोक

विज्ञापन
Leh, Kamar Ali Akhun Died, Senior Leader, NC, LG Kavinder Gupta Mourn
वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता, पूर्व मंत्री एवं कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के सह-अध्यक्ष क़मर अली
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लेह। वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता, पूर्व कैबिनेट मंत्री तथा लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के पहले मुख्य कार्यकारी पार्षद कमर अली अखून का शुक्रवार को निधन हो गया। इससे लद्दाख और जम्मू-कश्मीर में शोक की लहर दौड़ गई। लद्दाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कारगिल जिले के संबंधित अखून अपने लंबे राजनीतिक जीवन के दौरान जमीनी स्तर से जुड़े रहे। उन्होंने क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के वर्तमान अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून के बड़े भाई थे। अपने शोक संदेश में उपराज्यपाल ने कहा कि कमर अली अखून के निधन से वह अत्यंत दुखी हैं और उनकी समर्पित जनसेवा तथा आम लोगों के प्रति उनके योगदान को सदैव सम्मान के साथ याद किया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए अखून एक प्रतिबद्ध जननेता बताया जिन्होंने विनम्रता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा की। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में उनके निधन की घोषणा के बाद सदन ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल ने दो मिनट का मौन रखकर कार्यवाहक अध्यक्ष काचो मोहम्मद फिरोज की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित की और वरिष्ठ नेता को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद के लद्दाख मोहम्मद हनीफा जान, भाजपा लद्दाख के उपाध्यक्ष हाजी इनायत अली, जिला कांग्रेस कमेटी लेह, हज कमेटी लद्दाख के अध्यक्ष मोहम्मद अली मजाज, सामाजिक कार्यकर्ता सज्जाद कारगिली तथा केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा आदि ने भी शोक व्यक्त किया।

धार्मिक संगठनों अंजुमन जामियत उलेमा इसना अशरिया कारगिल, इमाम खुमैनी मेमोरियल ट्रस्ट कारगिल, अंजुमन-ए-मोइन-उल-इस्लाम लेह, अंजुमन शब-ए-जमान कारगिल, लद्दाख बौद्ध संघ लेह, ऑल लद्दाख मोरावियन क्रिश्चियन एसोसिएशन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।


लेह एपेक्स बॉडी और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस ने भी लद्दाख के मुद्दों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हुए शोक व्यक्त किया और कहा कि कमर अली अखून हाई पावर कमेटी का अभिन्न हिस्सा थे। उनका निधन कारगिल की राजनीति के एक युग का अंत माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed