फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Ice Skating, Ladakh Made History, Khelo India Winter Games

Srinagar News: लद्दाख ने बर्फ पर रचा इतिहास, हरियाणा का पदकों पर दबदबा बरकरार

विज्ञापन
Leh, Ice Skating, Ladakh Made History, Khelo India Winter Games
लेह में खेलो इंडिया विंटर गेम्स के दौरान एनडीएस स्टेडियम में शॉर्ट ट्रैक और शॉर्ट ट्रैक रिले स् - फोटो : udhampur news
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026: लद्दाख की बेटियों ने गिरकर संभलने के जज्बे से जीता सोना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख की बर्फीली वादियों में जारी खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का शनिवार का दिन रोमांच, साहस और ऐतिहासिक सफलताओं के नाम रहा। मेजबान लद्दाख ने शॉर्ट-ट्रैक रिले में अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए न केवल अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल किया बल्कि गुपुक्स झील के लॉन्ग ट्रैक पर क्लीन स्वीप कर नया इतिहास रच दिया। वहीं, वहीं, हरियाणा दो और स्वर्ण पदक जीतकर कुल चार स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में पहले स्थान पर बना हुआ है।
एनडीएस स्टेडियम में आयोजित महिला 2000 मीटर शॉर्ट-ट्रैक रिले रेस ने दर्शकों की सांसें रोक दीं। लद्दाख की चौकड़ी स्कर्मा त्सुल्तिम, शबाना ज़ारा, तस्निया शमीम और इंशा फातिमा ने अद्भुत साहस का परिचय दिया। दौड़ के दौरान गिरने और हादसों के बावजूद लद्दाख की स्केटर्स ने हार नहीं मानी और शानदार वापसी करते हुए कर्नाटक और महाराष्ट्र को पीछे छोड़ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस जीत के साथ लद्दाख अब पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

गुपुक्स झील पर लद्दाख का क्लीन स्वीप
इतिहास के पन्नों में लद्दाख को एक और उपलब्धि तब दर्ज हुई जब महिला लॉन्ग ट्रैक 1000 मीटर फाइनल में लद्दाख की खिलाड़ियों ने दबदबा बनाते हुए गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज तीनों पदकों पर कब्जा कर लिया। इन खेलों में लद्दाख अब तक कुल 8 पदक जीत चुका है। इनमें 2 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हरियाणा के सुपर स्टार सचिन सिंह का डबल धमाका

हरियाणा के 26 वर्षीय सचिन सिंह शनिवार को दिन के सबसे सफल खिलाड़ी बनकर उभरे। उन्होंने पहले पुरुषों की 500 मीटर शॉर्ट-ट्रैक स्प्रिंट में स्वर्ण जीता और फिर 3000 मीटर रिले में अपनी टीम को जीत दिलाकर इतिहास रच दिया। सचिन खेलो इंडिया विंटर गेम्स के इतिहास में एक ही दिन में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले स्केटर बन गए हैं।
वहीं, तेलंगाना की उभरती हुई 17 वर्षीय स्केटर नयना श्री तलुरी ने शनिवार को महिलाओं की 500 मीटर शॉर्ट-ट्रैक स्पर्धा में खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का अपना पहला स्वर्ण पदक जीता। नयना फिलहाल कनाडा में प्रशिक्षण ले रही हैं और खासतौर पर इन खेलों के लिए लेह पहुंची थीं।
-----

कोट...
आज की जीत मेरे लिए बहुत खास है। यह पहली बार है जब मैंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है और हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए मुझे गर्व महसूस हो रहा है। मेरे कोच, मैनेजर्स और हरियाणा संघ का सहयोग सबसे अहम रहा। मेरे मैनेजर्स दीपक कोहार और कुणाल लोहान ने पूरे टूर्नामेंट में मेरा साथ दिया, इसके लिए मैं उनका आभारी हूं

-सचिन, हरियाणा के स्केटर
---

फिर से जीतकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2025 में हैट्रिक स्वर्ण पदक विजेता रही हूं। अभी मैं बेहद शानदार महसूस कर रही हूं। अन्य स्केटर्स ने कड़ी टक्कर दी, जिससे यह उपलब्धि और भी खास बन गई। मुझे गर्व है कि मैं यहां आकर यह मुकाम हासिल कर सकी।
-स्केटर नयना श्री तलुरी, तेलंगाना की स्केटर
------

स्पीड स्केटिंग फाइनल परिणाम

शॉर्ट-ट्रैक 500 मीटर पुरुष

1. सचिन सिंह (हरियाणा) – 46.14 सेकेंड

2. ईशान दर्वेकर (महाराष्ट्र) – 46.36 सेकेंड

3. मुथाकानी विष्णु वर्धन (तेलंगाना) – 47.31 सेकेंड


शॉर्ट-ट्रैक 500 मीटर महिला

1. नयना श्री तलुरी (तेलंगाना) – 50.49 सेकेंड

2. शलीन फर्नांडीस (महाराष्ट्र) – 51.44 सेकेंड

3. अन्वयी देशपांडे (महाराष्ट्र) – 51.53 सेकेंड


शॉर्ट-ट्रैक रिले 3000 मीटर पुरुष

1. हरियाणा (सचिन सिंह, आरव सिंघल, जय यादव, रोहित कुमार): 5 मिनट 16.96 सेकेंड

2. कर्नाटक (जीवी राघवेंद्र, धीमंथ महेश, श्रीवत्स एस राव, ओंकारा योगराज) : 5 मिनट 17.23 सेकेंड

3. हिमाचल प्रदेश (कौशल ठाकुर, दिव्यांश ठाकुर, समर्थ अत्री, आशुतोष) : 7 मिनट 08.89 सेकेंड


शॉर्ट-ट्रैक रिले 2000 मीटर महिला

1. लद्दाख (स्कर्मा त्सुल्तिम, शबाना ज़ारा, तस्निया शमीम, इंशा फ़ातिमा) : 3 मिनट 49.23 सेकेंड

2. कर्नाटक (सृजा एस राव, सहस्रा नेल्लातुरी, एच रामगणेश, श्रीधन्या पी) : 4 मिनट 36.71 सेकेंड

3. महाराष्ट्र – अयोग्य घोषित
---

महिला आइस हॉकी कांस्य पदक मुकाबला
चंडीगढ़ ने अतिरिक्त समय में हिमाचल प्रदेश को 4-3 से हराया।
--
स्पीड स्केटिंग की लॉन्ग ट्रैक (महिला) वर्ग



1000 मीटर



स्वर्ण – स्कर्मा त्सुल्तिम


रजत – शबाना ज़ारा


कांस्य – तस्निया शमीम



--



500 मीटर



रजत – स्कर्मा त्सुल्तिम


कांस्य – तस्निया शमीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed