{"_id":"69bda7f7924b67a712061ad0","slug":"leh-ex-mp-namgyal-meet-with-lg-vk-sexsena-and-bjp-leaders-srinagar-news-c-264-1-sr11004-110093-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: पूर्व सांसद नामग्याल ने एलजी और भाजपा नेताओं से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: पूर्व सांसद नामग्याल ने एलजी और भाजपा नेताओं से की मुलाकात
विज्ञापन
पूर्व सांसद जमयांग त्सेरिंग नामग्याल ने नई दिल्ली में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना स
लेह। लद्दाख के पूर्व सांसद जमयांग त्सेरिंग नामग्याल ने शनिवार को नई दिल्ली में लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रशासित प्रदेश से जुड़े विभिन्न विकास और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की।
बैठक के दौरान नामग्याल ने कैंसर-मुक्त लद्दाख मिशन, नकदी फसल आधारित कृषि को बढ़ावा देने, स्थानीय उत्पादों के फूड प्रोसेसिंग को मजबूत करने तथा क्षेत्र में जन-केंद्रित शासन व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने जैसे प्रस्तावों को प्रमुखता से उठाया।
एक अलग बैठक में पूर्व सांसद ने राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से भी मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई और पार्टी की पहलों तथा जनसंपर्क गतिविधियों को मजबूत करने के संबंध में मार्गदर्शन लिया गया। संवाद