{"_id":"69ab3717619e3f45a6014785","slug":"leh-dr-akhun-reached-iran-embassy-delhi-srinagar-news-c-264-1-sr11004-109922-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: डॉ. अखून ने ईरान दूतावास में संवेदना पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: डॉ. अखून ने ईरान दूतावास में संवेदना पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर
विज्ञापन
अध्यक्ष कारगिल ने ईरान दूतावास में संवेदना पुस्तिका पर किए हस्ताक्षर, स्रोत – सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद जाफर अखून ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के दूतावास में संवेदना पुस्तिका पर हस्ताक्षर कर अयातुल्लाह अली खामनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।
डॉ. अखून ने ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत नेता को मुस्लिम उम्माह का एक महान स्तंभ तथा उत्पीड़ितों की आवाज बताया।
अपने संदेश में अध्यक्ष ने कहा कि लद्दाख, विशेषकर कारगिल के लोग आध्यात्मिक नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हैं और इस दुख की घड़ी में ईरान की जनता तथा उनके अनुयायियों के साथ एकजुटता के साथ खड़े हैं। बाद में डॉ. अखून ने लद्दाख से सांसद मोहम्मद हनीफा जान के साथ मिलकर भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही तथा ईरान कल्चर हाउस, नई दिल्ली के सांस्कृतिक परामर्शदाता और प्रमुख डॉ. फरीदोद्दीन फरीदासर से मुलाकात की और लद्दाख की जनता की ओर से संवेदना व्यक्त की।