फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Bodhgaya Protest, Demand Cancel Act

Srinagar News: लद्दाख के बौद्धों ने दिया धरना, बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति अधिनियम निरस्त करने की मांग

विज्ञापन
Leh, Bodhgaya Protest, Demand Cancel Act
लद्दाख के बौद्धों ने बोधगया में धरना दिया, स्रोत – सोशल मीडिया
लेह। लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन और ऑल लद्दाख गोंपा एसोसिएशन की पहल पर बौद्धों ने मंगलवार को बोधगया में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने 1949 के बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति अधिनियम को निरस्त करने तथा महाबोधि महाविहार मंदिर का संपूर्ण प्रबंधन बौद्ध समुदाय को सौंपने की मांग की।
विज्ञापन


इस शांतिपूर्ण धरने में लद्दाख से बड़ी संख्या में पुरुष-महिलाओं के साथ-साथ भिक्षु और भिक्षुणियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने देशभर में विभिन्न बौद्ध संगठनों द्वारा चलाए जा रहे समान आंदोलनों के प्रति एकजुटता व्यक्त की। धरने के माध्यम से बौद्ध धर्म के सबसे पवित्र स्थलों में से एक के प्रबंधन से जुड़े लंबे समय से चले आ रहे मुद्दों को उजागर किया गया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए लद्दाख बौद्ध एसोसिएशन के अध्यक्ष छेरिंग दोरजे और ऑल लद्दाख गोंपा एसोसिएशन के अध्यक्ष वंदनीय दोरजे स्तांजिन ने कहा कि यह धरना ऑल इंडिया बौद्ध फोरम सहित विभिन्न बौद्ध संगठनों के समर्थन में आयोजित किया गया है जो 1949 के बीटीएमसी अधिनियम को निरस्त करने की जोरदार मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भारत सरकार और बिहार सरकार से अपील की कि वे इस अधिनियम को निरस्त करने के लिए अनुकूल कदम उठाएं। यह उल्लेख करते हुए कि यह कानून 1950 में भारतीय संविधान के अंगीकरण से पहले बनाया गया था और अब बौद्ध समुदाय की आकांक्षाओं एवं अधिकारों को प्रतिबिंबित नहीं करता। नेताओं ने जोर दिया कि अत्यंत आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व वाला महाबोधि महाविहार मंदिर पूरी तरह से बौद्ध समुदाय के प्रबंधन में होना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed