फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Leh, Apricot Blossom Festival, Tourist Reached

अप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल : कारगिल के खूबसूरत गांवों में खिंचे चले आ रहे पर्यटक

विज्ञापन
Leh, Apricot Blossom Festival, Tourist Reached
अप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल के दौरान तुर्तुक में पारंपरिक परिधान पहनी छोटी लड़कियों के साथ तस्वीर
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कारगिल। अप्रिकॉट ब्लॉसम फेस्टिवल 2026 लद्दाख में लगातार पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। पर्यटन विभाग कारगिल की ओर से कार्किचू, चनिगुंड, हरदास, हुंदरमान, खरौल, शिलिकचे और आसपास के गांवों के खूबसूरत एप्रिकॉट बेल्ट में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

खिले हुए खुबानी के बागों की पृष्ठभूमि में आयोजित इस उत्सव में पर्यटकों को गाइडेड विलेज वॉक, हेरिटेज ट्रेल्स और साइक्लिंग टूर का अनुभव कराया गया जिससे उन्हें क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर मिला। हैंडलूम, हस्तशिल्प और खुबानी से बने उत्पादों के स्टॉल तथा स्थानीय व्यंजन ने माहौल को और जीवंत बना दिया।
विज्ञापन


पर्यटकों ने स्थानीय बुजुर्गों की ओर से कहानी सत्र, प्रकृति भ्रमण, छोटे ट्रेक और नदी किनारे गतिविधियों का भी आनंद लिया जिससे यह आयोजन हर वर्ग के पर्यटकों के लिए आकर्षक बना। हर्का बहादुर वॉर मेमोरियल, पेट्रोग्लिफ साइट्स और हुंदरमान हेरिटेज विलेज जैसे स्थलों के लिए हेरिटेज टूर भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑर्चर्ड पिकनिक, ब्लॉसम व्यूइंग प्वाइंट और पारंपरिक कुकिंग डेमो ने इस अनुभव को और खास बना दिया, जिससे देश-विदेश से आए पर्यटक क्षेत्र की सुंदरता और स्थानीय आतिथ्य से प्रभावित हुए। इस अवसर पर निदेशक पर्यटन लद्दाख त्सेरिंग पल्दन और सहायक निदेशक पर्यटन कारगिल मोहम्मद अली टाक ने पर्यटकों और हितधारकों से बातचीत की और लद्दाख के अप्रिकॉट ब्लॉसम सीजन को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने की अपील की।

यह उत्सव लद्दाख को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में उभरते हुए दर्शाता है जहां प्रकृति, संस्कृति और रोमांच का अनूठा संगम देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed