{"_id":"69099fb3671b080cc9014de0","slug":"ladakh-bus-accident-15-workers-injured-four-seriously-injured-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladakh Incident: लद्दाख में निर्माण श्रमिकों की बस हादसे का शिकार, 15 घायल, चार की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladakh Incident: लद्दाख में निर्माण श्रमिकों की बस हादसे का शिकार, 15 घायल, चार की हालत गंभीर
Tue, 04 Nov 2025 12:10 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख
अमर उजाला नेटवर्क, लद्दाख
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:10 PM IST
सार
लद्दाख के कर्ग्या में शिंकुला टनल निर्माण में लगे कामगारों को ले जा रही बस टैंकर से टकराकर पलट गई, जिसमें 15 लोग घायल हुए हैं। चार गंभीर रूप से घायल कामगारों को कुल्लू रेफर किया गया, जबकि अन्य का इलाज केलांग अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लद्दाख के जंस्कार उपमंडल के कर्ग्या में रविवार देर शाम को एक निजी निर्माण कंपनी के कामगारों को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 कामगार घायल हो गए हैं। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीएमओ केलांग डॉ. रोशन लाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायल पांच कामगारों को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया है।
विज्ञापन
शेष 10 का इलाज केलांग अस्पताल में चल रहा है। अधिकतर घायल हिमाचल के बताए जा रहे हैं। दो से तीन लोग बिहार से रहने वाले हैं। ये सभी कामगार शिंकुला टनल के निर्माण कार्य में तैनात हैं। रविवार को नाइट शिफ्ट में काम करने के लिए टनल की तरफ जा रहे थे। कर्ग्या के समीप बस की टक्कर एक टैंकर से हो गई। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा गिरी। कई कामगारों को सिर, पैर व रीढ़ में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारी अमित ने बताया कि बस में सवार सभी कर्मचारी निजी कंपनी में कार्यरत हैं। ये शिंकुला टनल परियोजना से जुड़े हैं।हादसे का इलाका लद्दाख के अधिकार क्षेत्र में होने के बावजूद नजदीकी चिकित्सीय सुविधा केलांग में उपलब्ध होने के कारण घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। इनमें से चार की हालत गंभीर है। एक घायल को स्पाइनल इंजरी है। कुछ अन्य को हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
