{"_id":"63c436f0664dee760b02344e","slug":"kupwara-airlifted-pregnant-woman-from-tangdhar-to-srinagar-life-saved-due-to-timely-treatment-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुपवाड़ा: गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कर तंगधार से श्रीनगर पहुंचाया, समय पर इलाज मिलने से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुपवाड़ा: गर्भवती महिला को एयरलिफ्ट कर तंगधार से श्रीनगर पहुंचाया, समय पर इलाज मिलने से बची जान
Sun, 15 Jan 2023 10:55 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कुपवाड़ा
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:55 PM IST
सार
कुपवाड़ा में गर्भवती महिला को देर शाम इलाज के लिए एसडीएच तंगधार में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों को श्रीनगर में रोगी के लिए विशेष उपचार की आवश्यकता थी। महिला को विशेष इलाज के लिए रविवार सुबह तंगधार से श्रीनगर एयरलिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
Kupwara
- फोटो : संवाद
विस्तार
गर्भवती महिला को विशेष इलाज के लिए रविवार सुबह तंगधार से श्रीनगर एयरलिफ्ट किया गया। समय पर अस्पताल पहुंचाने से गर्भवती की जान बच गई। गर्भवती के परिजनों और अन्य लोगों ने मरीज को एयरलिफ्ट करने में समय पर हस्तक्षेप करने के लिए उपायुक्त कुपवाड़ा, सेना, एसडीएम करनाह और बीएमओ के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
कुपवाड़ा जिले के करनाह अनुमंडल के तीतवाल ब्लॉक के चित्तरकोट की अली असगर की पत्नी 38 वर्षीय गर्भवती नुसरत बेगम को देर शाम इलाज के लिए एसडीएच तंगधार में भर्ती कराया गया था। इस दौरान डॉक्टरों को श्रीनगर में रोगी के लिए विशेष उपचार की आवश्यकता थी। यह जानकारी एसडीएम करनाह के माध्यम से उपायुक्त कुपवाड़ा तक पहुंचाई गई।
विज्ञापन
उपायुक्त ने अपने प्रयासों से सेना के एक हेलिकॉप्टर का इंतजाम किया, लेकिन खराब दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर की व्यवस्था तंगधार हेलीपेड पर नहीं की जा सकी। इसके बाद भी सेना और जिला प्रशासन कुपवा़ड़ा प्रयास करते रहे। आखिर मरीज को रविवार सुबह एसडीएम करनाह डॉ. गुलजार अहमद, तहसीलदार और एसएचओ की मौजूदगी में तंगधार हेलीपेड से एयरलिफ्ट किया गया। मरीज के साथ एसडीएच तंगदार का एक चिकित्सा अधिकारी और एक अटेंडेंट भी था।
विज्ञापन