{"_id":"61380f1f8ebc3e5ad87ffc76","slug":"kashmiri-youth-measured-the-distance-of-kanyakumari-by-bicycle-in-8-days-made-a-world-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि : कश्मीरी युवा ने आठ दिन में साइकिल से नाप दी कन्याकुमारी की दूरी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि : कश्मीरी युवा ने आठ दिन में साइकिल से नाप दी कन्याकुमारी की दूरी, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Wed, 08 Sep 2021 06:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा
एजेंसी, श्रीनगर
एजेंसी, श्रीनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Sep 2021 06:47 AM IST
सार
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नरबल के रहने वाले युवक आदिल तेली ने यह दूरी आठ दिन, एक घंटे और 37 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन
आदिल तेली
- फोटो : ANI
विस्तार
कश्मीर के एक 23 साल के युवक ने घाटी से कन्याकुमारी तक की 3600 किलोमीटर की दूरी साइकिल से 8 दिनों में तय कर विश्व रिकॉर्ड बनाया है। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के नरबल के रहने वाले युवक आदिल तेली ने यह दूरी आठ दिन, एक घंटे और 37 मिनट में पूरी की। आदिल ने इस वर्ष 22 मार्च को सुबह करीब साढ़े सात बजे श्रीनगर के लाल चौक के प्रतिष्ठित घंटाघर से अपनी यात्रा शुरू की और 30 मार्च को सुबह करीब नौ बजे कन्याकुमारी पहुंचे।
विज्ञापन
समाचार एजेंसी से बात करते हुए आदिल ने कहा, मैं एक साल के लिए साइकिल से कश्मीर से कन्याकुमारी जाने की योजना बना रहा था। मेरे एक दोस्त ने मुझे एक प्रायोजक से मिलवाया जिसने मुझे तैयार करने के लिए कहा और विश्व रिकॉर्ड बनाने में हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मेरे कोच राजेश कौशिक ने मुझे इसके लिए प्रशिक्षित किया। महीनों के प्रशिक्षण के बाद, मैंने पिछले साल नवंबर में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए आवेदन किया और फरवरी के अंत में मेरा आवेदन स्वीकार कर लिया गया।
विज्ञापन
आदिल ने कहा कि मैं विशेष रूप से मेरे लिए नई बनिहाल-काजीगुंड सुरंग खोलने के लिए यूटी प्रशासन को धन्यवाद देना चाहता हूं। यात्रा के दौरान मुझे कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन मैंने रिकॉर्ड तोड़ने की ठान रखी थी।
विज्ञापन