फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   kashmir Target Killings kashmiri pandits Protest against killing of Rahul Bhat continues in Srinagar demand for cancellation of PM package bond

Target Killings: श्रीनगर में राहुल भट की हत्या के विरोध में प्रदर्शन जारी, पीएम पैकेज के बांड को रद्द करने की मांग

Wed, 18 May 2022 04:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 18 May 2022 04:53 PM IST
सार

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने कहा कि पीएम पैकेज के बांड को रद्द किया जाना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
kashmir Target Killings kashmiri pandits Protest against killing of Rahul Bhat continues in Srinagar demand for cancellation of PM package bond
Kashmirr Pandit Protest in Srinagar - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीरी पंडित सरकारी कर्मचारी राहुल भट की हत्या के विरोध में बुधवार को भी श्रीनगर की प्रेस एन्क्लेव में  पीएम पैकेज के कर्मचारियों ने प्रदर्शन हुआ। यहां धरने पर बैठे कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने कहा कि पीएम पैकेज के बांड को रद्द किया जाना चाहिए और उन्हें जल्द से जल्द सुरक्षित जगहों पर स्थानांतरित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने उपराज्यपाल और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से बेगुनाहों की लक्षित हत्याएं हो रही हैं। अगर सरकार दावा करती है कि हालात ठीक हैं तो घाटी में लक्षित हत्याओं का ग्राफ क्यों बढ़ रहा है। जब तक यहां हालात पूरी तरह नहीं सुधरते तब तक कर्मचारियों से नियुक्ति के समय कठोर असांविधानिक बांड लिखाया था कि आपके साथ कुछ भी होता है तो कश्मीर नहीं छोड़ेंगे, उसे रद्द किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

 

kashmir Target Killings kashmiri pandits Protest against killing of Rahul Bhat continues in Srinagar demand for cancellation of PM package bond
Kashmirr Pandit Protest in Srinagar - फोटो : बासित जरगर

कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने कहा कि जहां कहीं भी अल्पसंख्यक कर्मचारी असुरक्षित महसूस करता है तो उसे अपनी मर्जी की पोस्टिंग दी जाए और जितने भी यहां पर ट्रांजिट कैंप हैं, जिन्हें डिटेंशन सेंटर बनाया गया है, उन्हें जल्द खोला जाए, ताकि वे लोग एक सामान्य जिंदगी जी सकें। हमारे साथ बंधुआ मजदूर जैसा व्यवहार किया जाता है।

एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा, सरकार ने कहा था कि रिहायश देंगे, लेकिन आज हालात यह है कि ट्रांजिट कैंपों में एक-एक कमरे में तीन-तीन लोग रह रहे हैं। हम आज भी किराये के घरों में 10-10 हजार दें रहे हैं जबकि हमें एचआरए केवल 2400 मिलता है। अविनाश ने कहा कि हमारा सबसे बड़ा मुद्दा है कि जब तक यहां हालात ठीक नहीं होते तब तक हमें यहां से जम्मू स्थानांतरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed