{"_id":"620b38f3435e1f390952dcf9","slug":"kashmir-old-woman-english-speaking-video-viral-on-internet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: बुजुर्ग महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: बुजुर्ग महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
Tue, 15 Feb 2022 10:54 AM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 15 Feb 2022 10:54 AM IST
सार
कश्मीरी में एक बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें महिला स्थानीय लहजे में अंग्रेजी के शब्दों के उच्चारण करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कश्मीर की एक बुजुर्ग महिला के अपने नए हासिल किए गए अंग्रेजी उच्चारण कौशल का प्रदर्शन करने वाले 36 सेकेंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। यह वीडियो ट्विटर के अलावा व्हाट्सएप और फेसबुक जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल हो रहा है । इस वीडियो को ट्विटर पर सैयद एस शाह ने साझा किया है।
वीडियों में युवक कुछ फलों, सब्जियों और जानवरों के नाम कश्मीरी भाषा में बोलता है और पारंपरिक पोशाक में और उम्र के आठवें दशक की दिखने वाली महिला से उन्हें अंग्रेजी में पहचानने के लिए कहता है। हालांकि, वह पहली बार बिल्ली की पहचान करने में लड़खड़ाती है, लेकिन फिर उसकी पहचान वह क्यैट के रूप में करती है।
वह अनोखे लहजे में प्याज, सेब, लहसुन और कुत्ते की पहचान करती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर हिट हो गया है। हालांकि महिला के स्थान का पता नहीं चल पाया है, लेकिन वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति के लहजे से पता चलता है कि वह घाटी के एक ग्रामीण जिले से ताल्लुक रखती हैं।