{"_id":"63a5782e0bbae56cc60f59e5","slug":"kashmir-anantnag-mentally-challenged-man-kills-three-persons-including-mother-six-others-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनंतनाग: 'मानसिक रूप से विक्षिप्त' व्यक्ति ने मां समेत तीन लोगों की हत्या, छह अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनंतनाग: 'मानसिक रूप से विक्षिप्त' व्यक्ति ने मां समेत तीन लोगों की हत्या, छह अन्य घायल
Fri, 23 Dec 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 23 Dec 2022 03:13 PM IST
सार
अनंतनाग में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां समेत तीन लोगों की हत्या कर दी है। घटना जिले अनंतनाग के ऐशमुकाम इलाके की है। इस मामले में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कश्मीर घाटी के जिला अनंतनाग में मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने मां समेत तीन लोगों की हत्या कर दी है। घटना जिले अनंतनाग के ऐशमुकाम इलाके की है। इस मामले में छह अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कथित तौर पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने आज सुबह अशमुकाम इलाके में हंगामा करते हुए माता-पिता और पड़ोसियों पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी मां सहित तीन लोगों की मौत हो गई है और करीब छह घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है।
विज्ञापन