फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil elections: BJP fielded candidates for 17 seats voting will be held on September 10

कारगिल चुनाव: भाजपा ने 17 सीटों पर खड़े किए उम्मीदवार, 10 सितंबर को होगा मतदान

Fri, 25 Aug 2023 04:20 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लेह Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 04:20 PM IST
सार

26 सदस्यीय सीटों वाली परिषद में अन्य सीटों पर भाजपा ने या तो निर्दल प्रत्याशियों को समर्थन दिया है या फिर छोटी पार्टियों को।  नामांकन पत्रों की वापसी 26 तक होगी और फिर 10 सितंबर को मतदान होगा।

विज्ञापन
Kargil elections: BJP fielded candidates for 17 seats voting will be held on September 10
Ladakh (File Photo) - फोटो : Agency

विस्तार

लद्दाख स्वायत्तशासी पहाड़ी विकास परिषद कारगिल के चुनाव में भाजपा ने 17 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किए हैं। 26 सदस्यीय सीटों वाली परिषद में अन्य सीटों पर भाजपा ने या तो निर्दल प्रत्याशियों को समर्थन दिया है या फिर छोटी पार्टियों को। 

विज्ञापन


नामांकन पत्रों की वापसी 26 तक होगी और फिर 10 सितंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती 14 सितंबर को होगी। फिलहाल चेयरमैन पद नेकां के पास है।

कारगिल से भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधान परिषद चेयरमैन हाजी अनायत अली ने बताया कि भाजपा पहली बार यहां व्यापक पैमाने पर चुनाव लड़ रही है। 17 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। उम्मीद है कि भाजपा बेहतर प्रदर्शन करेगी। अन्य सीटों पर छोटी पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों से समझौता किया है। 
विज्ञापन


नेकां-कांग्रेस ने चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की थी, लेकिन सीटों के बंटवारा न हो पाने से समझौता परवान नहीं चढ़ सका। अब दोनों ने दोस्ताना लड़ने का फैसला किया है। उधर, कारगिल में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed