फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Kargil, Chief Secretary Ladakh, Aashish Kundra, Visit College

Srinagar News: लद्दाख के मुख्य सचिव ने कारगिल कॉलेज का प्रथम दौरा किया

विज्ञापन
Kargil, Chief Secretary Ladakh, Aashish Kundra, Visit College
कारगिल। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने मंगलवार को राजकीय डिग्री कॉलेज कारगिल का दौरा किया। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर डिस्केट आंग्मो ने संकाय सदस्यों के साथ उनका स्वागत किया। उनके साथ उच्च शिक्षा सचिव भानु प्रभा और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने विज्ञान ब्लॉक, छात्रावास, कैंटीन तथा इंडोर स्टेडियम सहित चल रहे अवसंरचना कार्यों की समीक्षा की और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित एजेंसियों को पूर्ण हो चुकी इमारतों को बिना विलंब हस्तांतरित करने के निर्देश दिए तथा उच्च शिक्षा विभाग को फर्नीचर और आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने स्किल सेंटर और कक्षाओं का भी निरीक्षण किया। छात्र परिषद के अध्यक्ष ने अतिरिक्त कौशल पाठ्यक्रमों और बस सेवाओं के विस्तार की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जिस पर मुख्य सचिव ने विचार करने का आश्वासन दिया। कॉलेज खेल मैदान के विकास के संबंध में उन्होंने खेल सचिव मोसेस कुंजांग को मामला उठाने के निर्देश दिए। खेल सचिव ने परियोजना पर विचार करने का आश्वासन देते हुए कॉलेज से विस्तृत परियोजना रिपोर्ट प्रस्तुत करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकाय सदस्यों के साथ बातचीत के दौरान मुख्य सचिव ने उनके प्रयासों की सराहना की और नामांकन बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी उपाय अपनाने की सलाह दी। उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्रों में जनसंचार (मास कम्युनिकेशन) और अतिरिक्त कौशल पाठ्यक्रम शुरू करने के भी निर्देश दिए।

प्रोफेसर डिस्केट आंग्मो ने मुख्य सचिव और उनके साथ आए अधिकारियों का कॉलेज भ्रमण और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed