फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Jungle of Kirtinagar area of the fire.

आग की भेंट चढ़े कीर्तिनगर क्षेत्र के जंगल

Fri, 05 May 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 05 May 2017 09:52 PM IST
विज्ञापन
Jungle of Kirtinagar area of the fire.
fire - फोटो : file photo

कीर्तिनगर क्षेत्र के मजराखाल और अर्जुन पर्वत के जंगल, आग की भेंट चढ़ गए है। वहीं अभी सिल्काखाल के जंगलों में आग लगी हुई है। शाम के वक्त तेज हवा चलने से आग बेकाबू हो रही है। वन विभाग के अनुसार, कई स्थानों पर खड़ी चट्टानों में आग लगी हुई है, जहां चढ़ना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


कीर्तिनगर क्षेत्र के जंगल बार-बार आग की चपेट में आ रहे हैं। पिछले दिनों हुई बारिश से आग बुझ गई थी, लेकिन पिछले 3 दिनों से जंगल आग के आगोश में हैं। हालांकि वन विभाग आग बुझाने का दावा कर रहा है, लेकिन जंगलों में आग तेजी से फैल रही है।
विज्ञापन


इधर, सिविल सोयम रेंजर प्रबोध पांडे ने बताया कि विभाग की टीम दिन-रात आग बुझाने में जुटी हुई है। यदि वन पंचायत और ग्रामीणों का सहयोग मिले, तो आग को बुझाने में काफी मदद मिलेगी। कई बार समय पर सूचना न मिलने से भी देरी हो रही है। जब सूचना मिल रही है, तब तक आग बेकाबू हो जा रही है। जंगलों में प्राकृतिक जल स्रोत सूखने से भी दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed