जम्मू कश्मीर: सोपोर में आतंकी गिरफ्तार, हथियार एवं गोला-बारूद बरामद, पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने पकड़ा
उससे हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। उसकी पहचान ओवैस अहमद मीर निवासी वार मोहल्ला, गुंड बरात के रूप में हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस और सुरक्षाबलों ने सोपोर में एक आतंकी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। उससे हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। उसकी पहचान ओवैस अहमद मीर निवासी वार मोहल्ला, गुंड बरात के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार डंगरपुरा क्षेत्र के मदीना बाग मोह में मंगलवार को आतंकवादी की उपस्थिति के संबंध में विशिष्ट इनपुट के आधार पर सोपोर पुलिस और 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। जैसे ही शुरुआती घेरा डाला जा रहा था तब एक आतंकवादी को भागने की कोशिश करते हुए देखा गया।
संयुक्त टीम की सतर्क टुकड़ियों ने आतंकवादी को जिंदा पकड़ने में कामयाबी हासिल की। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, 08 (9 एमएम) राउंड, एक पिस्टल मैगजीन, एक चीन निर्मित ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री और गोला-बारूद बरामद किया। इस कामयाबी से पुलिस और सुरक्षाबलों ने एक बड़ी घटना को टालते हुए पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के आकाओं के मंसूबों पर पानी फेर दिया है।