फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir tableau with posters of hurriyat leader syed ali shah Geelani and hm terrorist Burhan wani seen in Pakistan Day parade

पाक की फिर नापाक हरकत: पाकिस्तान डे की परेड में गिलानी-बुरहान के पोस्टर लगा कर निकाली झांकी

Thu, 24 Mar 2022 03:13 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 24 Mar 2022 03:13 PM IST
सार

पाकिस्तान दिवस की परेड में इस बार पाक ने जम्मू कश्मीर की झांकी को भी शामिल किया। इसमें दिवंगत अलगाववादी नेता  गिलानी और आतंकी बुरहान वानी के पोस्टर भी लगाए गए।

विज्ञापन
jammu kashmir tableau with posters of hurriyat leader syed ali shah Geelani and hm terrorist Burhan wani seen in Pakistan Day parade
Pakistan Day Parade - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

23 मार्च को पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया जाता है। पाकिस्तान में इस दिन का वही महत्व है, जो भारत में 26 जनवरी का है। इस मौके पर इस्लामाबाद में आयोजित परेड में पाकिस्तान का आतंक को समर्थन देने वाला चेहरा फिर सामने आया। परेड में पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर की एक झांकी को भी शामिल किया था। इसमें दिवंगत अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी और हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के पोस्टर भी शामिल किए गए थे।

विज्ञापन


इससे पहले ओआईसी के सम्मेलन में भी पाक पीएम इमरान खान ने कश्मीर पर अपना पुराना राग दोहराया था। इसके एक दिन बाद ही परेड में पाकिस्तान ने फिर नापाक हरकत की। इस दौरान वीडियो में पाकिस्तान ने आतंकी और अलगाववादी नेता की तारीफ में कसीदे भी पढ़े। परेड में पाक सेना का और सैन्य ताकत का प्रदर्शन भी किया गया। ओईसी में शामिल होने आई हस्तियां भी परेड देखने के लिए पहुंची हुई थी। ऐसा पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान ने अपनी परेड में जम्मू कश्मीर की झांकी को शामिल किया है और अलगाववादी नेता और आतंकी को इसमें जगह दी है।

विज्ञापन

jammu kashmir tableau with posters of hurriyat leader syed ali shah Geelani and hm terrorist Burhan wani seen in Pakistan Day parade
Pakistan Day Parade - फोटो : सोशल मीडिया

 इस दौरान पाकिस्तान के विभिन्न राज्यों की संस्कृति का प्रदर्शन किया गया। परेड में बहरीन, उज्बेकिस्तान, अजरबैजान, तुर्की और सऊदी अरब के दलों ने भी भाग लिया। हाल ही में वायुसेना में शामिल चीन से खरीदे गए जे-10सी लड़ाकू विमानों ने भी पहली बार एयर शो में हिस्सा लिया। देश की राजधानी में 31 और राज्यों की राजधानी में 21 तोपों की सलामी दी गई।

पाकिस्तान 14 अगस्त 1947 को अस्तित्व में आया है। लेकिन, इसके गठन का प्रस्ताव 23 मार्च 1940 को लाहौर में मुस्लिम लीग के एक सम्मेलन में पारित किया गया था। इस दिन लीग ने भारत में ब्रिटिश हुकूमत के सामने मुस्लिमों के लिए अलग देश बनाने की मांग रखी थी। इसी दिन की याद में हर साल 23 मार्च को यहां पाकिस्तान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed