Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

वंदे मातरम् पर आपत्ति जताने पर उलेमा को निशाना बनाया जा रहा है: महबूबा

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने जम्मू-कश्मीर पुलिस पर धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, पहले मौलाना रहमतुल्लाह को वक्फ कार्यक्रम में वंदे मातरम् पर आपत्ति जताने के लिए समन किया गया। अब शोपियां पुलिस ने कथित तौर पर मीरवाइज मौलवी रिजवान के घर में तोड़फोड़ की और उन्हें विकास के नाम पर शेषनाग के विनाश के खिलाफ बोलने पर गालियां दीं। महबूबा ने आगे कहा कि बीजेपी का एजेंडा हमारे उलेमा को भगवाकरण करना और धार्मिक आवाजों को अपने राजनीतिक नियंत्रण में लाना साफ नजर आ रहा है। जो लोग उनकी लाइन पर चलने से इनकार करते हैं, उन्हें डराने-धमकाने और परेशान करने का सामना करना पड़ता है, जबकि यहां की सरकार मूक दर्शक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed