फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: नेवीग टनल को पार कर रन फॉर ड्रीम्स के अगले पड़ाव पर पहुंचीं सूफिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
कन्याकुमारी से काराकोरम तक 5 हजार किमी की एकल यात्रा पर निकली हैं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक, भारतीय सेना को किया समर्पित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुलगाम। राजस्थान के अजमेर की प्रसिद्ध अल्ट्रा मैराथन धाविका और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक सूफिया सूफी रविवार को कुलगाम के एफसीआई मीर बाजार में नेवीग टनल को पार कर रन फॉर ड्रीम्स अभियान के अगले पड़ाव पर पहुंचीं।
सूफिया ने अपनी महत्वाकांक्षी पांच हजार किलोमीटर की एकल दौड़ 12 मई को कन्याकुमारी से शुरू की थी। 11 राज्यों से गुजरने वाली यह यात्रा 7 अगस्त को काराकोरम पास पर पूरी होगी। सूफिया ने कहा कि यह अभियान भारतीय सेना को समर्पित है, जो देश की सीमाओं की रक्षा के लिए साहस, समर्पण और बलिदान दे रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस चुनौती का उद्देश्य अपना छठा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी हासिल करना है। एफसीआई मीर बाजार में मिले स्वागत और समर्थन के लिए सूफिया ने सुरक्षा एजेंसियों और जिला प्रशासन का शुक्रिया अदा दी। उन्होंने कहा कि लोगों का यह प्रोत्साहन उनकी आगे की यात्रा के लिए बड़ी प्रेरणा है। सूफिया ने कहा कि रन फॉर ड्रीम्स अभियान के जरिये वे लोगों, खासकर युवाओं को यह संदेश देना चाहती हैं कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन और लगन से अपने सपनों को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इस अभियान से देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देना और भारतीय सेना की निस्वार्थ सेवा को सम्मान देना भी मकसद है। नेवीग टनल पार करने के बाद सूफिया ने अपनी यात्रा श्रीनगर की ओर जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed