फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: शोपियां में मोबाइल पासपोर्ट सेवा शुरू, डीसी ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
jammu kashmir news
शोपियां में पासपोर्ट मोबाइल वेन का उद्घाटन करते डीसी। - फोटो : shopian news
शोपियां। जिले में मोबाइल पासपोर्ट सेवा का शुभारंभ कर दिया गया। वीरवार को डीसी शिशिर गुप्ता ने मिनी सचिवालय में इसका उद्घाटन किया। इस दौरान क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी श्रीनगर बीएस रावत और जिला प्रशासन और क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर के अन्य अधिकारियों और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

यह पहल पासपोर्ट सेवाओं को लोगों के करीब लाई। पहले दिन ही जिले के 50 से अधिक आवेदकों को लाभ पहुंचाया गया। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय श्रीनगर की एक समर्पित टीम मौके पर उपस्थित रही ताकि संचालन सुचारू रूप से हो सके। मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवा दो दिनों के लिए आयोजित की जाएगी। इस दौरान 100 से अधिक आवेदकों ने अपना नाम बुक किया ताकि पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकें। कार्यक्रम के दौरान आवेदकों से उनके अनुभव के बारे में सक्रिय रूप से प्रतिक्रिया एकत्र की गई। यह आश्वासन दिया गया कि ऐसी मोबाइल पासपोर्ट वैन सेवाओं का आयोजन जिले में नियमित रूप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed