फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: ‘एंटरप्राइजिंग लद्दाख’ में युवा उद्यमिता और नवाचार की झलक

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह। लद्दाख के मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने लेह के मेन मार्केट में आयोजित मेगा उद्यमिता कार्यक्रम ‘एंटरप्राइजिंग लद्दाख’ में भाग लिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं के नवाचारपूर्ण विचारों, स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता पहलों को प्रदर्शित किया गया।
विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें लद्दाख भर से युवा उद्यमियों, नवोन्मेषकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के महानिदेशक डॉ. सुनील शुक्ला ने नवाचार, मार्गदर्शन और सहयोग के माध्यम से उद्यमिता का माहौल तैयार करने के प्रयासों पर प्रकाश डाला। कुंद्रा ने युवाओं को स्वरोजगार अपनाने और पश्मीना, खुबानी सहित लद्दाख के स्थानीय संसाधनों पर आधारित उद्यम विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने इच्छुक उद्यमियों के लिए उद्यम के अवसरों और संसाधनों से संबंधित एक प्रकाशन का भी विमोचन किया। उन्होंने परियोजना तैयार करने, वित्तीय सहायता, बैंक ऋण और बाजार से जुड़ाव के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कुंद्रा ने प्रदर्शनी में लगाए गए स्टॉलों का दौरा किया, जहां सातों जिलों के उद्यमियों, विद्यार्थियों और स्वयं सहायता समूहों ने स्थानीय खाद्य उत्पादों, वस्त्रों, हस्तशिल्प, हर्बल उत्पादों, सी-बकथॉर्न उत्पादों, पारंपरिक शिल्प और विद्यार्थियों की नवाचार परियोजनाओं का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर ‘वॉल ऑफ प्रोडक्ट्स’ भी शुरू की गई, जो इस पहल के तहत विकसित उत्पादों और नवाचारों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed