{"_id":"6a8f32fa73034df9a60d4aa0","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11004-115134-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: प्रोजेक्ट योजक के तहत रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: प्रोजेक्ट योजक के तहत रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा
विज्ञापन
लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह सीमा सड़क संगठन की परियोजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए।
- फोटो : leh news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेह। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने 18 से 20 अगस्त तक प्रोजेक्ट योजक के तीन दिवसीय दौरे के दौरान प्रमुख रणनीतिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक ने निम्मू-पदुम-दरचा सड़क और शिंकू ला सुरंग-लद्दाख में हर मौसम में संपर्क सुविधा को मजबूत करने के उद्देश्य से चल रही दो प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की। निम्मू-पदुम-दरचा सड़क लद्दाख के लिए एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुदूर जंस्कार क्षेत्र की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। शिंकू ला सुरंग से ऊंचाई वाले इस क्षेत्र में वर्षभर संपर्क सुविधा बेहतर होगी। इससे भारी बर्फबारी और मौसमी सड़क बंद होने की समस्या का प्रभाव कम होगा।
दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने सीमा सड़क संगठन के कर्मियों से बातचीत की। निर्माण कार्यों में आ रही चुनौतियों का जायजा लिया और अत्यंत कठिन मौसम तथा दुर्गम भू-भाग में कार्य कर रहे सीमा सड़क संगठन कर्मयोगियों के समर्पण की सराहना की। इन परियोजनाओं से रणनीतिक आवाजाही को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ लद्दाख के दूरदराज के क्षेत्रों में पर्यटन, व्यापार और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। संवाद