फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: एशियाई स्पीड स्केटिंग यूथ कैंप में टीम इंडिया के कोच बने लद्दाख के नोरदाख

विज्ञापन
jammu kashmir news
संवाद।
विज्ञापन

लेह। लद्दाख के राष्ट्रीय कोच मोहम्मद अब्बास नोरदाख का चयन आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से द्वारा एशियन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग यूथ कैंप एवं प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया के कोच के रूप में किया गया है। यह प्रतियोगिता 27 जुलाई तक हार्बिन (चीन) में आयोजित होगी। 19 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
नोरदाख इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारत के जूनियर स्पीड स्केटर्स आरव पटवर्धन और स्वरूपा देशमुख को प्रशिक्षण देंगे। इस आयोजन का उद्देश्य उभरती प्रतिभाओं को उन्नत कोचिंग, तकनीकी प्रशिक्षण और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के माध्यम से विकसित करना है।
विज्ञापन


यह यूथ कैंप ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया, एशियन स्केटिंग यूनियन और इंटरनेशनल स्केटिंग यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यह युवा स्केटर्स के लिए एक महत्वपूर्ण विकास मंच है, जो उन्हें भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं तक पहुंचने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लद्दाख आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने बताया कि मोहम्मद अब्बास नोरदाख केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के पहले राष्ट्रीय कोच हैं, जिन्हें एशियन यूथ कैंप एवं प्रतियोगिता के लिए टीम इंडिया का कोच नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव भारत के अभियान को मजबूती देगा और लद्दाख के युवा शीतकालीन खेल खिलाड़ियों को नई प्रेरणा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed