फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: भारतीय महिला आइस हॉकी टीम बीबीसी चेंजमेकर ऑफ द ईयर 2025 से सम्मानित

विज्ञापन
jammu kashmir news
लेह। भारतीय महिला आइस हॉकी टीम को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर समारोह में प्रतिष्ठित बीबीसी चेंजमेकर ऑफ द ईयर 2025 पुरस्कार से सम्मानित किया गया जो देश में विंटर स्पोर्ट्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन


इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए टीम सदस्यों ने इस सम्मान को सामूहिक जीत बताया। एक ऐसी सफलता जो उन सभी लोगों की है जिन्होंने टीम की यात्रा पर विश्वास किया, चुनौतियों का सामना किया और कभी हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार केवल उनके प्रदर्शन की पहचान नहीं है, बल्कि हर उस लड़की को समर्पित है जो बर्फ पर अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है।
विज्ञापन


एक टीम प्रतिनिधि ने कहा, यह सिर्फ एक पुरस्कार नहीं है, यह उम्मीद, ताकत और उन खेलों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का प्रतीक है जिन्हें कभी भारत में असामान्य माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समारोह में खेल जगत की कई प्रभावशाली महिलाओं ने भी भाग लिया। इसमें इतिहास रचने वाली, रिकॉर्ड तोड़ने वाली और बाधाओं को पार करने वाली हस्तियां शामिल हैं। इससे यह अवसर खिलाड़ियों के लिए और भी यादगार बन गया। खिलाड़ियों ने ऐसे प्रेरणादायक व्यक्तित्व के साथ मंच साझा करने पर गर्व व्यक्त किया।


जैसे-जैसे भारतीय महिला आइस हॉकी टीम वैश्विक स्तर पर पहचान बना रही है। यह सम्मान भारत में इस खेल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत देता है और अगली पीढ़ी के खिलाड़ियों को अपने सपनों का पीछा करने के लिए प्रेरित करता है। चाहे वह बर्फ पर ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed