{"_id":"69ea73371401875aab0a4e0f","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-895255-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एलओसी के आखिरी गांव टीटवाल में गूंजी “आदि अष्टकम” की स्वर-लहरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एलओसी के आखिरी गांव टीटवाल में गूंजी “आदि अष्टकम” की स्वर-लहरियां
विज्ञापन
टीटवाल में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते कलाकार।
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एलओसी से सटे टीटवाल में बुधवार शाम एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शारदा मंदिर परिसर “आदि अष्टकम” की भक्तिमय प्रस्तुति से गूंज उठा। अपनी तरह के इस पहले कार्यक्रम में उषा आरके के नेतृत्व में भरतनाट्यम नर्तकों के एक समूह ने भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
इस आयोजन का संचालन सेव शारदा कमेटी कश्मीर ने जिला प्रशासन कुपवाड़ा और स्थानीय नागरिक समाज के सहयोग से किया। कार्यक्रम में कलाकारों ने देवी शारदा के समक्ष जगद्गुरु आदि शंकराचार्य को श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों ने एलओसी पर स्थित इस अंतिम गांव तक का सफर तय कर अपनी कला के माध्यम से सांस्कृतिक एकता और आस्था का संदेश दिया। इससे एक दिन पूर्व श्रीनगर के टैगोर हॉल में भी “आदि अष्टकम” का सफल आयोजन किया गया था, जहां दर्शकों ने प्रस्तुति को खूब सराहा।
विज्ञापन
टीटवाल में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुपवाड़ा के सहायक राजस्व आयुक्त मुमताज पीरजादा ने की जबकि तहसीलदार मोहम्मद अमीन भट भी इस अवसर पर मौजूद रहे।