{"_id":"69dfef4d402dffbfc60cd3fb","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jmu1062-887414-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दोपहर में तेज धूप से बढ़ा पारा, तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दोपहर में तेज धूप से बढ़ा पारा, तापमान सामान्य से 8 डिग्री अधिक
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर में बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली तो अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पारा सामान्य से 8 डिग्री तक अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार शाम को कुछ जगह बूंदाबांदी हो सकती है। उसके बाद अगले कुछ दिन सूखे रहेंगे और तापमान में वृद्धि होगी।
बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 6.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.0 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 8.1 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 16-17 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18-22 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।