फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

आतंकवाद का समर्थन करने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्रित कार्रवाई की जाए : डीजीपी

विज्ञापन
jammu kashmir news
बारामुला। जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात ने मंगलवार को पुलिस डिस्ट्रिक्ट सोपोर का दौरा किया। जिले में मौजूदा सुरक्षा परिदृश्य और ऑपरेशनल तैयारियों का आकलन करने के लिए सुरक्षा समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का समर्थन करने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्रित कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीजीपी के साथ स्पेशल डीजी कोऑर्डिनेशन एसजेएम गिलानी, आईजीपी कश्मीर वीके विर्दी और डीआईजी नॉर्थ कश्मीर रेंज मकसूद-उल-जमान भी थे।
बैठक के दौरान एसएसपी सोपोर इफ्तिखार तालिब ने जिले में मौजूदा सुरक्षा माहौल, काउंटर-टेरर उपायों, एंटी-नारकोटिक्स ऑपरेशन और ओवरऑल लॉ एंड ऑर्डर प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। डीजीपी ने ऑपरेशनल रणनीति, इंटेलिजेंस ग्रिड, एरिया डोमिनेशन प्लान और आतंक के पारिस्थितिकी तंत्र को खत्म करने के लिए किए जा रहे उपायों की समीक्षा की।
विज्ञापन

अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीजीपी ने आतंकवाद का समर्थन करने वाले तत्वों के खिलाफ केंद्रित और लगातार कार्रवाई की जरूरत पर जोर दिया और पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक और बिना किसी समझौते के तेज ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने इंटेलिजेंस जेनरेशन को मजबूत करने, ऑपरेशनल गति बनाए रखने और सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच करीबी तालमेल पक्का करने पर ज़ोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


में एसएसपी सोपोर, एडिशनल एसपी सोपोर, सभी एसडीपीओ, डीएसपी ऑप्स, एसएचओ और पुलिस डिस्ट्रिक्ट सोपोर के डीओ शामिल हुए। डीजीपी ने सोपोर पुलिस की कोशिशों की तारीफ की और अधिकारियों से जिले में शांति, स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित पक्का करने के लिए सतर्क, सक्रिय और प्रतिबद्ध रहने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed