फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

प्रशासन ठप और मंत्री जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे : सुनील

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने वीरवार को नेकां सरकार पर आरोप लगाया कि प्रशासन पूरी तरह से ठप हो गया है। मंत्री जमीन पर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

प्रदेश पानी, बिजली और सड़कों के संकट का सामना कर रहा है। शर्मा ने दावा किया कि अक्तूबर 2024 के विधानसभा चुनावों के बाद से शासन-प्रशासन पूरी तरह से रुक गया है। प्रशासन जनता की शिकायतों को दूर करने के बजाय मैराथन, साइकिलिंग, स्कीइंग और 5-स्टार डिनर में ही व्यस्त है।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को भी निशाने पर लिया जिनके पास 17 विभाग हैं। उन्होंने कहा कि अब तक एक भी समीक्षा बैठक नहीं बुलाई गई है।
उन्होंने नेकां को चुनौती दी कि वह मुफ्त सिलिंडर, मुफ्त बिजली और एक लाख नौकरियों के अधूरे वादों पर जवाब दे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला से जुड़ी हाल की सुरक्षा घटना पर भाजपा नेता ने गहन जांच की मांग की। सवाल उठाया कि नेकां के इस वरिष्ठ नेता ने पुलिस के साथ किसी भी तरह की धमकी की जानकारी साझा क्यों नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने कहा कि इस घटना से जुड़े व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वह कोई आतंकी नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। सुनील शर्मा ने कहा, 20 साल से तैयार होने वाली टिप्पणी से ऐसा लगता है कि यह कोई निजी मामला है न कि कोई व्यवस्थागत खतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed