Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu Kashmir news

Srinagar News: सुबह से धूप ने बढ़ाया पारा, सामान्य से ऊपर रहा तापमान

विज्ञापन
jammu Kashmir news
-श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस रहा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में बुधवार को सुबह से तेज धूप रही जिससे दिन का पारा बढ़ गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 32.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा जो सामान्य है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 25-29 जून को सुबह और दोपहर में मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा, लेकिन देर दोपहर या शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं और तेज हवा चल सकती है। 30 जून से 3 जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। कई जगहों पर कुछ समय के लिए तेज बारिश, गरज और तेज हवा चलने की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है। देर दोपहर के समय कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे बागों में स्प्रे सुबह के समय करें। लोग कमजोर ढांचों, बिजली के खंभों, तारों और पुराने पेड़ों से दूर रहें। तूफान, बिजली कड़कने या तेज हवा चलने के दौरान बोटिंग और शिकारा की सवारी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed