फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: पांच दशक बाद भी बुनियादी ढांचे को तरस रहा बांदीपोरा का स्कूल

विज्ञापन
jammu kashmir news
बांदीपोरा का स्कूल। संवाद - फोटो : bandipora news
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में शिक्षा व्यवस्था की एक बदहाल तस्वीर सामने आई है। जिले के चोंटीमुल्ला स्थित ज़ेबान गांव का एक सरकारी प्राथमिक स्कूल पिछले 50 से अधिक वर्षों से बुनियादी ढांचे की भारी कमी से जूझ रहा है। इस स्कूल में 70 से अधिक बच्चे सिर्फ एक कमरे में पढ़ाई करने को मजबूर हैं, जबकि इसी इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर एक गोशाला संचालित हो रही है। छात्रों और स्थानीय निवासियों ने स्कूल की जर्जर इमारत की सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर गंभीर चिंता जताई है।
विज्ञापन

स्कूल में केवल दो शिक्षक तैनात हैं। जगह की भारी कमी के कारण अलग-अलग कक्षाओं के सभी छात्रों को एक ही कमरे में एक साथ बैठाकर पढ़ाया जाता है। इससे पढ़ाई का माहौल पूरी तरह प्रभावित होता है। छात्रों का कहना है कि जगह न होने और लगातार होने वाले शोर-शराबे से उनका ध्यान भटकता है। इसके अलावा नीचे बनी गोशाला से आने वाली तेज बदबू के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

चौथी कक्षा की छात्रा सबरीना ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि यह इमारत सुरक्षित नहीं है और नीचे की गोशाला से आने वाली बदबू हमें लगातार परेशान करती है। यहां के हालात और शोर-शराबे के कारण हम ठीक से पढ़ाई नहीं कर पाते। वहीं एक अन्य छात्रा महविश ने बताया कि हमें एक ही कमरे में सब साथ बैठकर पढ़ना पड़ता है। एक शिक्षक कुछ विषय पढ़ाते हैं तो दूसरे शिक्षक उसी समय दूसरा विषय पढ़ा रहे होते हैं, जिससे कुछ भी पढ़ना या लिखना बेहद मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता आशिक हुसैन ने बताया कि यह समस्या पिछले 50 सालों से जस की तस बनी हुई है और नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने लगातार इन मासूम छात्रों की समस्याओं को नजरअंदाज किया है।

कोट
सरकार जिले में शिक्षा और बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में उपयुक्त जमीन न मिलना नए स्कूल भवन के निर्माण में सबसे बड़ी रुकावट बना हुआ है। सीईओ ने कहा कि यदि स्थानीय निवासी किसी उपयुक्त जमीन की पहचान कर लेते हैं तो हम इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल आधार पर प्रस्ताव तैयार करेंगे।
-मोहम्मद रफीक, मुख्य शिक्षा अधिकारी, बांदीपोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed