फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: श्रीनगर सेंट्रल जेल से दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदी राजस्थान से गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर की उच्च सुरक्षा वाली सेंट्रल जेल से सुरक्षा घेरा तोड़कर और दीवार फांदकर फरार हुए दो कैदियों को जम्मू-कश्मीर और राजस्थान पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने महज तीन दिनों के भीतर दोनों भगोड़ों को राजस्थान के चूरू जिले के राजगढ़ इलाके से धर दबोचा।
विज्ञापन

यह सनसनीखेज घटना 23 अगस्त को सामने आई थी, जब पॉक्सो मामले में बंद दोनों आरोपी सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर और जेल की ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफल रहे थे। घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार फारमान खान (सदनपोरा राजस्थान) को 23 जून को जेल में दाखिल किया गया था। उसके खिलाफ गांदरबल जिले के लार पुलिस स्टेशन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अलावा पोक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज है। वहीं, मुख्तार अहमद गुज्जर (चित्तरगुल अनंतनाग) को 13 अप्रैल को सेंट्रल जेल में रखा गया था। उसके खिलाफ श्रीनगर के सौवरा पुलिस स्टेशन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अलावा पोक्सो एक्ट की धारा 3 और 4 के तहत अलग एफआईआर दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि उनके फरार होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों फरार कैदियों के खिलाफ तुरंत लुकआउट नोटिस जारी किया और उनकी तस्वीरों व विवरण को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित कर दिया, ताकि आम जनता और अन्य राज्यों की पुलिस से भी मदद मिल सके। इसके साथ ही श्रीनगर पुलिस ने तकनीकी निगरानी और खुफिया सूत्रों को सक्रिय कर दिया।
लगातार ट्रैकिंग और तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी राजस्थान में छिपे हुए हैं। श्रीनगर पुलिस ने फौरन राजस्थान पुलिस से संपर्क साधा और चूरू जिले के राजगढ़ में छापेमारी कर दोनों को हिरासत में ले लिया।

श्रीनगर पुलिस की विशेष टीमें कागजी कार्रवाई पूरी करने और दोनों आरोपियों को वापस श्रीनगर लाने के लिए राजस्थान रवाना हो चुकी हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने दोनों राज्यों की पुलिस के त्वरित समन्वय की सराहना करते हुए कहा कि घटना के तीन दिन के भीतर दोनों आरोपियों को इतनी दूर से ट्रेस कर गिरफ्तार करना पुलिस की एक बड़ी कामयाबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed