फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu kashmir news

Srinagar News: सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं के एएवाई छात्रों की फीस माफ

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बड़ा और ऐतिहासिक लोक कल्याणकारी कदम उठाते हुए प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक पढ़ने वाले अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) परिवारों के छात्रों की पूरी फीस माफ करने का फैसला किया है। स्कूल शिक्षा विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी राम निवास शर्मा की तरफ से इस संबंधी आदेश जारी कर दिया गया है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से पूरे प्रदेश में लागू माना जाएगा।
विज्ञापन

आदेश के अनुसार इस कल्याणकारी कदम का मुख्य उद्देश्य समाज के सबसे गरीब तबके के बच्चों के लिए शिक्षा तक समान पहुंच सुनिश्चित करना और उसे बढ़ावा देना है, ताकि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे की सुनहरे भविष्य और पढ़ाई में बाधा न बन सके। जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक यह छूट केवल जम्मू-कश्मीर के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं पर ही लागू होगी। इसके साथ ही लाभ उठाने वाले छात्र का परिवार अनिवार्य रूप से अंत्योदय अन्न योजना (एएवाई) के अंतर्गत कवर होना चाहिए और छात्रों के पास एक वैध एएवाई राशन कार्ड या सरकार द्वारा निर्धारित कोई अन्य संबंधित दस्तावेज होना आवश्यक है।
विज्ञापन

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पात्र छात्रों को सरकारी स्कूलों द्वारा ली जाने वाली सभी प्रकार की फीसों से पूरी तरह छूट दी जाएगी। हालांकि यदि कोई शुल्क किसी बाहरी वैधानिक संस्था या परीक्षा बोर्ड से संबंधित है तो उस पर विभाग के नियमों के अनुसार ही निर्णय लिया जाएगा। सभी सरकारी स्कूलों और संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश दिया गया है कि वे फीस माफी का लाभ देने से पहले प्रत्येक लाभार्थी छात्र की पात्रता की अच्छे से जांच करें और ऑडिट व निरीक्षण के लिए इसका पूरा और सही रिकॉर्ड बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed